भिण्ड, 13 फरवरी। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकलने वाली भव्य शिव बारात के लिए जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। सनातन परंपरा का निर्वहन करते हुए आयोजन समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को नगर के प्रमुख मंदिरों और मुख्य बाजार में लोगों को पीले चावल (अक्षत) सौंपकर बारात में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया।
यह आमंत्रण हल्दी से रंगे चावल के माध्यम से शुभता का प्रतीक बनकर दिया जा रहा है, जो कि शिव बारात का निमंत्रण है। आयोजन समिति के सदस्यों ने नगर के प्राचीन छत्रीबाग हनुमान मन्दिर, नृसिंह मन्दिर, आंजनेय हनुमान मन्दिर, छेदी मन्दिर, लक्ष्मीनारायण मन्दिर, रामजानकी मन्दिर, मन्ना जी का मन्दिर समेत अन्य सभी मन्दिरों पर जाकर पीले चावल के साथ निमंत्रण पत्रिका देकर देवी-देवताओं को शिव विवाह के लिए आमंत्रित किया। इसी क्रम में नगर शुक्रवार की दोपहर में मुख्य बाजार के साथ ही नगर वासियों को पीले चावल और विवाह पत्रिका देकर आमंत्रण दिया जा रहा है। शुक्रवार की शाम को भगवान भोलेनाथ को तेल चढ़ाने की रस्म की जाएगी और शनिवार को मण्डप की रस्म की जाएगी।
बारात का यह होगा मार्ग
शिव बारात उमावि में स्थित बालाजी शिव मन्दिर से प्रारंभ होकर, बस स्टैण्ड, विजय मंच, लहारिया हनुमान मन्दिर, लोकसेवा केन्द्र, देभई तिराहा से होती हुई खोड़न मोहल्ला, कामाक्षा देवी मन्दिर के सामने से होकर तिवारी मोहल्ला, चौधरी हॉल के रास्ते छेदी मन्दिर से होती हुई हरिहरेश्वर मन्दिर पहुंचेगी। जहां शिव विवाह का आयोजन होगा। इस दौरान शिव बारात में विभिन्न झांकियां, बैण्ड-बाजे, हाथी-घोड़े और हजारों की संख्या में शिव भक्त शामिल होते हैं।
Saturday, May 30
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


