- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 15 फरवरी। प्राणी मात्र की सेवा ही परमो धर्म है के ध्येय वाक्य को सार्थक करते हुए दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिण्ड द्वारा जीव दया अभियान के अंतर्गत हाउसिंग कॉलोनी स्थित गौरी सरोवर के पास विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने जीव दया स्थल पर एकत्रित होकर सफाई और व्यवस्था में सहयोग किया। वहीं गौशाला में गायों को गुड़, चना, कुटी, चारा और पालक खिलाया गया। साथ ही, पक्षियों के लिए दाना-पानी की उचित व्यवस्था की गई। जीव दया स्थल कमेटी ने ग्रुप की इस नि:स्वार्थ पहल की प्रशंसा करते हुए…
भिण्ड, 15 फरवरी। मौ नगर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कथा पंडाल में पैर रखने तक की जगह नहीं बची और हजारों की संख्या में पहुंचे श्रोताओं ने भक्ति भाव के साथ कथा का श्रवण किया। कथा वाचक महाराज ने सती चरित्र, शिव-पार्वती विवाह और भक्त ध्रुव की कथा का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान की भक्ति के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं होती, बस मन में सच्चा विश्वास होना चाहिए। उन्होंने समझाया कि अहंकार और मोह के कारण सती का पतन हुआ, जो हमें सीख देता…
भिण्ड, 15 फरवरी। मौ नगर में 40 वर्ष बाद 1008 आदिनाथ दिगंबर जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव कार्यक्रम का प्रारंभ घट यात्रा से हुआ। घट यात्रा हटवारा से प्रारंभ होकर गांधी मार्केट, गोलम्बर, बस स्टैण्ड एवं नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अयोध्या नगरी चौधरी कमल सिंह महाविद्यालय परिसर में पहुंची। घटयात्रा के दौरान महिलाएं सर पर कलश रखकर भक्ति एवं गाजे बाने के साथ अयोध्या नगरी पहुंची। अयोध्या नगरी पहुंचने के उपरांत श्रीजी का अभिषेक पूजन एवं भक्ति हुई उसके बाद अष्ट देवियों द्वारा एक सुंदर नृत्य किया गया। इस अवसर पर प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी पं.अभिनंदन शास्त्री, निर्देशक डॉ.…
भिण्ड, 15 फरवरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोहद में शनिवार को नई अल्ट्रासाउण्ड मशीन का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक केशव देसाई द्वारा किया गया। यह मशीन गोदरेज कंपनी (मालनपुर इकाई) द्वारा अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व फंड के अंतर्गत उपलब्ध कराई गई है। विधायक ने मशीन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उद्घाटन अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेएस यादव ने अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नई अल्ट्रासाउण्ड मशीन के शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और धन की बचत होगी तथा स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं…
भिण्ड, 15 फरवरी। दबोह क्षेत्र के ग्राम बरथरा में आदि-अनादि अखण्ड अखिलेश्वरी मां सुखदैनी की कृपा से 14वे श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ का अत्यंत उत्साह और भक्तिभाव के साथ शुभारंभ हुआ। रविवार को कार्यक्रम के प्रथम दिन ग्राम बरथरा स्थित मन्दिर प्रांगण से दबोह क्षेत्र में स्तिथ मां रणकौशला देवी तक भव्य एवं विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यहां पीले वस्त्र धारण कर महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश लेकर मंगल गीत गए। गाजे-बाजे और जयकारों के साथ यात्रा निकली गई। ज्ञानयज्ञ 15 से 21 फरवरी तक परशुराम आश्रम वृंदावन…
भिण्ड, 15 फरवरी। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह (राहुल भैया) ने शनिवार को लहार में डॉ. गोविन्द सिंह के निवास पर प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रत्येक उस विधानसभा में जाकर संपर्क करूंगा, जहां हमारे कार्यकर्ता शांत बैठे हैं या जागरुक नहीं है। सभी से मिलकर उनको जागरुक करूंगा। किन्हीं कारणों से घर बैठे वरिष्ट नेताओं से मिलकर रणनीति सीखने और समझने का प्रयास करूंगा। पत्रकारों द्वारा उनके दौरे को सौजन्य भेंट या विंध्य का चंबल से गठबंधन जैसे सवाल पर अजय सिंह ने कहा कि प्रत्येक नेता का अपना एक क्षेत्र होता है। अगर कोई ग्वालियर-चंबल…
– कांग्रेस नेताओं ने किया शोक व्यक्त भिण्ड, 15 फरवरी। ग्रामीण कांग्रेस कमेटी भिण्ड जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के पिता आशाराम बघेल गत दिवस ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनकी आयु लगभग 75 साल थी और पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनकी अंत्येष्टि रविवार को फूफ मुक्तिधाम में की गई। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य पार्टी के लोग, मीडिया बंधु एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता सम्मिलित हुई। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, राष्ट्रीय सचिव व सहप्रभारी सांसद…
– रस्साकस्सी में जैन कॉलेज और वॉलीबॉल में चंदन का पुरा बना विजेता भिण्ड, 15 फरवरी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के ‘मेरा युवा भारत’ केन्द्र के निर्देशन में एवं वाटर वर्क्स सुभाष चंद्र बोस यूथ क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन जैन महाविद्यालय के खेल मैदान पर हुआ। प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त रोमांच और प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संत अनिल पाठक, जिला न्यायालय के चीफ काउंसिल हनुमंत बोहरे, जिला रोजगार कार्यालय के सहायक निदेशक पवन कुमार भीमटे एवं एनसीसी…
– आसन, प्राणायाम और योग क्रियाओं के साथ लोगों को दिया तनाव मुक्त रहने का संदेश भिण्ड, 15 फरवरी। मिहोना नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान वंडर पब्लिक सेंट्रल स्कूल मिहोना में शनिवार को एक दिवसीय विशाल योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत मुख्य अतिथि थाना प्रभारी लहार शिवसिंह यादव, एडवोकेट संजीव नायक लहार, शिक्षक अजेश सिंह कुशवाह मेहदवा, पर्यावरण प्रेमी रामराज पुरोहित ने मां सरस्वती का पूजन एवं दीप प्रज्वलित कर की। इस आयोजन में योगाचार्य अखिलेश पचौरी (अंर्तराष्ट्रीय योग प्रशिक्षक,अटल गौरव पुरस्कार मप्र सरकार) एवं उनके सहयोगी विकाश शर्मा (नेशनल यूथ गेम्स योग प्रशिक्षक गोवा), योग प्रशिक्षक…
भिण्ड, 15 फरवरी। संकल्प से ही समाधान सरलता से होता है, इस कारण से हमें कोई भी कार्य सही ढंग से पूर्ण करने के लिए संकल्प लेना आवश्यक होता है। यह बात जन अभियान परिषद के परामर्शदाता हरीबाबू शर्मा निराला ने शा. गांधी महाविद्यालय बालाजी मिहोना में आयोजित संगोष्ठी में कही। निराला ने कहा कि किसी भी कार्य के समाधान के लिए हम सभी लोग मिलकर एक संकल्प लें तथा इसके बाद काम करना प्रारंभ करें। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यमंत्री नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के बस एमएसडब्ल्यू छात्र एवं छात्राओं ने अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की कार्यक्रम का आयोजन विकास…

