Author: Jagran Today

– छात्र-छात्राओं को कराया कृषि उपज मण्डी मेहगांव में शैक्षणिक भ्रमण भिण्ड, 15 फरवरी। मप्र जन अभियान परिषद (योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मप्र शासन) विकास खण्ड मेहगांव के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित बीएसडब्ल्यू एवं एमएसब्ल्यू पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं को कृषि उपज मण्डी कार्यालय मेहगांव का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। जिसमें मण्डी बोर्ड से दिग्विजय सिंह भदौरिया, मैनेजर मार्केटिंग सोसाइटी कुलदीप धाकड़ एवं जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक जयप्रकाश शर्मा उपस्थित रहे। ब्लॉक समन्वयक जयप्रकाश शर्मा ने कहा कि इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कृषि व्यवस्था की जमीनी हकीकत से…

Read More

– फूफ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दूध टैंकर को पकड़ भिण्ड, 15 फरवरी। शहर के मेला वायपास रोड पर रविवार को तेज रफ्तार दूध टैंकर की टक्कर से मोटर साइकिल सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उधर शहर कोतवाली पुलिस की सूचना पर से फूफ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित दूध टैंकर को पकड़ लिया है। हालांकि हादसे के समय टैंकर चला रहा चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हंै। जानकारी के मुताबिक आकाश…

Read More

भिण्ड, 15 फरवरी। जिला परिवहन भिण्ड ने कहा कि जिलाध्यक्ष जिला भिण्ड को शिकायत प्राप्त हुई है कि जिले में संचालित बस परिचालकों द्वारा यात्रियों को दिए जाने वाले टिकिट पर वाहन का क्रमांक दर्ज नहीं किया जा रहा है, जिससे वाहन दुर्घटना के समय बीमा कंपनी से यात्रियों को कलेम करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है और यह सिद्ध नहीं हो पाता कि वह भी दुर्घटना के समय वाहन में मौजूद था। न्यायालय में प्रस्तुत प्रकरण में भी दुर्घटना ग्रस्त यात्रियों को परेशानी का सामना करना होता है। अत: निर्देशित किया जाता है कि बस संचालक सुनिशचित…

Read More

भिण्ड, 15 फरवरी। रतन ज्योति नेत्रालय द्वारा समाजसेवी रक्षपाल सिंह कुशवाह के सहयोग से 16 फरवरी को बस स्टैण्ड नयागांव में सुबह नौ बजे से एक बजे तक नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जो ग्रामीण क्षेत्र के लोगों, विशेष रूप से बुजुर्गों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। इस शिविर के माध्यम से चयनित मरीजों का ऑपरेशन रतन ज्योति हॉस्पिटल ग्वालियर में किया जाएगा, जहां नि:शुल्क लेंस प्रत्यारोपण, मरीज के लिए रहने और खाने की नि:शुल्क व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी। शिविर में नि:शुल्क नेत्र जांच, जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मा वितरण, विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा…

Read More

भिण्ड, 15 फरवरी। मप्र नगर पालिका निगम अधिनियम के अधीन महापौर/ अध्यक्ष तथा पार्षद निर्वाचन व्यय (लेखा संधारण और प्रस्तुति) आदेश भोपाल 29 अक्टूबर 2020 द्वारा निर्वाचन के लिए लड़ रहे प्रत्येक अ यर्थी द्वारा नाम निर्देशन की तारीख से और निर्वाचन की घोषणा होने की तारीख, जिसमें दोनों तारीखें सम्मिलित है, के बीच अपने द्वारा या अपने निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा उपगत या प्राधिकृत किए गए। निर्वाचन संबंधी समस्त व्यय का अंतिम लेखा निर्वाचन परिणाम घोषित होने के 30 दिवस के भीतर जिला निर्वाचन अधिकारी के पास दाखिल करने के निर्देश हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन भिण्ड…

Read More

– राकेश अचल मध्य प्रदेश में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सरकार की छवि दिनोंदिन धूमिल हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पार्टी संगठन में असंतोष के साथ ही मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के भी दबाव में है। सरकार ने अपने कामकाज के महिमा मण्डन के लिए शिवराज सिंह चौहान की सरकार में काम करने वाले अधिकारियों को फिर से महत्वपूर्ण पदों पर तैनात कर सबको चोंकाया है। अमूमन हर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल एक आम कवायद होती है लेकिन जिस तरह से बीते रोज मप्र में प्रशासनिक फेरबदल किया गया, उससे जाहिर है कि मुख्यमंत्री डॉ.…

Read More

– वनखण्डेश्वर मन्दिर सहित जिले के सभी शिवालय सजधज कर तैयार – शनिवार की रात्रि आठ बजे से चढ़ाई जाएंगी कांवड़ें भिण्ड, 13 फरवरी। महाशिवरात्रि के त्यौहार को लेकर शहर के लोगों में श्रद्धा का सैलाव देखने को मिली। यहां शिवरात्रि से करीब पांच दिन पूर्व से ही तैयारियां शुरू हो गईं, जो आज दोपहर तक पूर्ण कर ली जाएंगी। इसके साथ ही इस बार काफी संख्या में कावड़िये जल भरने श्रंगीरामपुर गए थे, जो अब लौटने ने लगे हैं। वैसे तो कांवड़िये शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर ही जल भरक लौटते हैं, लेकिन इस बार कुछ कांवड़िये दो दिन…

Read More

– भिण्ड प्रवास पर आए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया भिण्ड, 13 फरवरी। मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया शुक्रवार को भिण्ड जिले में एक दिवसीय दौरे पर आए। इस दौरान वह मालनपुर, गोहद, मेहंगाव एवं शहर में कई कार्यक्रमों में सम्मिलत हुए। ग्रामीण जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया का ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल भैया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की असली ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा…

Read More

– रजिस्ट्री में जो सर्वे क्रमांक चढ़ा उस पर नहीं, बल्कि दूसरे सर्वे क्रमांक पर होटल बना – मन्दिर को कब्जा मुक्त कराने परशुराम सेना ने खोला मोर्चा भिण्ड, 13 फरवरी। मन्दिर पर कब्जा कर बनाए गए होटल एलिगेंस की जांच करने नगर पालिका व राजस्व टीम पहुंची। टीम ने होटल संचालक से दस्तावेज मांगे और सर्वे क्रमांक आदि की जांच की। बताया गया है कि यह होटल सर्वे क्र.500 में स्थित है, जबकि जो बेनाम संचालक ने अधिकारियों के समक्ष पेश किया, उसमें सर्वे क्र.502 चढ़ा हुआ पाया गया। ऐसे में प्रथम दृष्टया होटल अवैध माना गया, लेकिन टीम…

Read More

– चौकी गांव में चल रही है श्रीमद् भागवत कथा भिण्ड, 13 फरवरी। जिले के अटेर क्षेत्र के ग्राम चौकी में संतोषी माता मन्दिर प्रांगण में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन कथा व्यास 1008 महामंडलेश्वर रामभूषण दास महाराज ने सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष आदि प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सुदामा जी जितेन्द्रिय एवं भगवान कृष्ण के परम मित्र थे। भिक्षा मांगकर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। गरीबी के बावजूद भी हमेशा भगवान के ध्यान में मग्न रहते। पत्नी सुशीला सुदामा जी से बार बार आग्रह करती कि आपके मित्र तो द्वारकाधीश हैं,…

Read More