– फिल्म शुरू होने से पहिले हनुमान चालीसा का पाठ
– ग्वालियर भिण्ड हाईवे को लेकर सरकार की सद्बुद्धि के लिए होगी सामूहिक प्रार्थना
– 22 सितंबर को ग्वालियर डीबी मॉल में होगा कार्यक्रम
भिण्ड। सिद्ध संत नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म को भिण्ड जिले का संत समाज 22 सितंबर को डीबी मॉल ग्वालियर में देखेगा।
अखिल भारतीय संत समिति जिला अध्यक्ष तेजपुरा सांई धाम मन्दिर के महंत संत कालीदास महाराज ने बताया कि संत समाज ने हमेशा सच्चाई के लिए, धर्म की रक्षा के लिए, मानव जीवन बचाने के ग्वालियर भिण्ड हाईवे अभियान में भिण्ड की जनता का हमेशा साथ दिया है। उन्होंने बताया कि समाजसेवी भानुप्रताप सिंह तोमर ने यह प्रस्ताव दिया था जिसे हमने सभी समाज सेवियों के साथ स्वीकार कर लिया है। भिण्ड से ग्वालियर तक ले जाने और भण्डारे, प्रार्थना, आरती आदि की व्यवस्था सभी समाजसेवी जनों के सहयोग से की जाएगी।
संत कालीदास महाराज ने बताया कि इस दौरान हनुमान चालीसा के पाठ, आरती और ग्वालियर भिण्ड हाईवे को लेकर हनुमानजी महाराज से सरकार की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना भी की जाएगी। जिले के सभी संत जन अपना नाम बता दें उसी हिसाब से व्यवस्था की जाएगी। अखिल भारतीय संत समिति पूरे जिले के संत समाज से भाग लेने की अपील की है।


