भिण्ड। इंदौर में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा प्रसारण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया के निर्देश पर गौरी सरोवर स्थित बिहारी पार्क पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर सैकड़ों छात्रों को लाइव कार्यक्रम दिखाया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था वरिष्ठ नेता रामहर्ष सिंह कुशवाह, संगठन मंत्री मुकेश गर्ग, डॉ. अनिल भारद्वाज एवं उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, शिवशंकर सिंह भदौरिया ने संभाली।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता रामहर्ष सिंह कुशवाह ने कहा कि इंदौर में राहुल गांधी छात्रों से संवाद कर रहे हैं और भिण्ड में हम उसी संवाद को गौरी सरोवर से गांव-गांव तक ले जा रहे हैं। प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज ने कहा कि राहुल जी छात्रों की गूंज नहीं, छात्रों का दर्द सुन रहे हैं। जब पेपर लीक से जेन-जी का भविष्य लीक हो रहा है, तब ये लाइव स्क्रीन युवाओं को उम्मीद दिखाने का काम कर रही है। संगठन मंत्री मुकेश गर्ग एवं उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह भदौरिया ने कहा कि आज गौरी सरोवर बिहारी पार्क में लगी ये बड़ी स्क्रीन सिर्फ टीवी नहीं है, ये कांग्रेस का संकल्प है कि हम हर छात्र तक राहुल जी की बात पहुंचाएंगे।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष हलीम खान पठान, हरनारायण ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में विनोद पंडित, दीपू दुबे, संजीव बरुआ, शिवशंकर भदौरिया, गौरव भारद्वाज, पार्षद सुनील कांकर, राघवेन्द्र कांकर, दर्शन तोमर, इरफान पठान, रामजीलाल शाक्य, राजू लोधी सरपंच, सोहन तिवारी, मोहन शाक्य, अरविन्द सोनी, शहजाद खान, अजीम पठान, अमित राठौर सहित कई कांग्रेस नेता सैकड़ों छात्रों के साथ उपस्थित रहे।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


