भिण्ड, 13 फरवरी। श्रम पदाधिकारी भिण्ड ने कहा कि श्रमिक भाई-बहनों यदि आपको मजदूरी भुगतान, न्यूनतम वेतन, कार्य समय, ओवर टाइम, सेवा शर्तों या किसी भी श्रम संबंधी समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो परेशान न हों। राज्य स्तरीय श्रम कंट्रोल रूम टोल फ्री नं.18002338888 शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यहां प्राथमिकता के आधार पर निम्न शिकायतों का समाधान किया जाता है। जैसे मजदूरी का भुगतान न होना या विलंब, न्यूनतम वेतन अधिनियम से संबंधित शिकायतें, सेवा समाप्ति निलंबन एवं सेवा शर्तों से जुड़े विवाद, कार्य समय साप्ताहिक अवकाश एवं ओवरटाइम, महिला श्रमिक असंगठित एवं संविदा श्रमिकों से जुड़े मुददे, बाल श्रम एवं बंधक श्रम से संबंधित शिकायतें। इसके अतिरिक्त श्रम विभाग के अंतर्गत संचालित श्रम कल्याण मंडल, असंगठित कर्मकार कल्याण मंडल एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित जानकारी और शिकायतें भी दर्ज की जाती है।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


