- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक आयोजित भिण्ड, 12 फरवरी। जनगणना कार्यों की तैयारियों एवं समन्वय को लेकर कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर, जिला प्रभारी अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर, समिति के सभी सदस्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान वर्ष 2027 में प्रस्तावित जनगणना के लिए निर्धारित प्रमुख पैरामीटर, प्रक्रियाएं एवं आवश्यक तैयारियों के संबंध में जानकारी साझा की गई। साथ ही विभागों के बीच समन्वय एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।…
– स्टेट एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटीजन के तहत लगाया गया हॉलिस्टिक वैल बीइंग कैंप भिण्ड, 12 फरवरी। आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन स्टेट एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटीजन के तहत हॉलिस्टिक वैल बीइंग कैंप विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य तथा शारीरिक और मानसिक दक्षता संवर्धन के लिए कलेक्टर के मार्गदर्शन तथा जिला आयुष अधिकारी के नेतृत्व में आयुष विभाग द्वारा जिले के लहार ब्लॉक के रावतपुरा धाम स्थित वृद्धाश्रम पर शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आयुष विभाग के चिकित्सकों द्वारा आश्रम में निवासरत तथा आस पास के ग्रामीण वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर…
– ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सेंथरी द्वारा ग्राम जागरूकता चौपाल आयोजित भिण्ड, 12 फरवरी। मप्र जन अभियान परिषद विकास खण्ड मेहगांव द्वारा चयनित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सेंथरी द्वारा ब्लॉक समन्वयक जयप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में ग्राम स्तरीय जागरूकता चौपाल बैठक का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को जन्म से लेकर मृत्यु तक जीवन के विभिन्न चरणों में आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रमाण पत्रों के बारे में जागरूक करना था, ताकि वे समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें और किसी भी प्रकार की कठिनाई से बच सकें। चौपाल में मप्र जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था से…
– हर प्रस्फुटन ग्राम बने आदर्श विकास मॉडल : बीसी भिण्ड, 12 फरवरी। मप्र जन अभियान परिषद विकास खण्ड अटेर अंतर्गत नवांकुर संस्था पावनपथ समाज सेवा जनकल्याण समिति द्वारा सेक्टर क्र.2 (सुरपुरा) के प्रस्फुटन ग्राम उदन्नखेड़ा में एक व्यापक, उद्देश्य परक एवं प्रभावशाली बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ. शिवप्रताप सिंह भदौरिया, विकासखण्ड समन्वयक सोहन सिंह भदौरिया, संस्था प्रमुख अतुलकांत शर्मा, परामर्शदाता अंकित धाकरे एवं आशीष कुमार शर्मा, प्रस्फटन समिति सचिव देवेन्द्र सिंह, सदस्यगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्राम स्तर पर पर्यावरणीय चेतना का संवर्धन, सामुदायिक सहभागिता का…
भिण्ड, 12 फरवरी। जिले के अटेर क्षेत्र के ग्राम चौकी में संतोषी माता मन्दिर प्रांगण में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में गुरुवार को कथा व्यास 1008 महामंडलेश्वर रामभूषण दास महाराज ने कृष्ण रुक्मणि विवाह का मनमोहक वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भीष्मक का बड़ा पुत्र रुक्मी भगवान श्रीकृष्ण से शत्रुता रखता था। वह बहन रुक्मिणी का विवाह शिशुपाल से करना चाहता था, रुक्मी ने अपनी मनमानी करके किसी की भी बात नहीं सुनते हुए रुक्मिणी का विवाह शिशुपाल के साथ ही करने का निश्चय किया था। उसने शिशुपाल के पास संदेश भेजकर विवाह की तिथि भी निश्चित कर दी।…
भिण्ड, 12 फरवरी। भिण्ड-ग्वालियर हाईवे 719 पर होने वाले सड़क हादसों में बढ़ती हुई मौतों को देखते हुए जनहित पार्टी ने एक सड़क आंदोलन की शुरुआत की है, जिसकी शुरुआत एक पदयात्रा के रूप में एक फरवरी चंबल के पुल से की गई, 10 फरवरी को ये पदयात्रा ग्वालियर के डीडी नगर स्थित दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर पहुंची। इस पदयात्रा के माध्यम से जनहित पार्टी ने सरकार से भिण्ड-ग्वालियर की खाली पड़ी रेल लाइन पर लोकल ट्रेन हर घण्टे चलाने तथा हर गांव गौशाला बनाने जैसी कारगर मांग भी की। जनहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय जैन की अध्यक्षता में…
भिण्ड, 12 फरवरी। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के निर्देशन में खनिज अधिकारी पंकज मिश्रा एवं उनकी टीम ने गुरुवार को खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए गुडूपुरा अटेर रोड पर मिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने से एक जेसीबी, 2 ट्रेक्टर-ट्रॉली को जब्त किया और अतिरिक्त रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने से एक ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया गया है। जब्तसुदा वाहनों को नवीन तहसील परिसर भिण्ड में सुरक्षार्थ रखा गया है। जब्तशुदा वाहनों पर मप्र खनिज (अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण एवं व्यापार) नियम के तहत कारवाई प्रस्तावित की जाकर कलेक्टर न्यायालय को प्रेषित की…
भिण्ड, 12 फरवरी। शहर के बीटीआई क्षेत्र स्थित संतोष नगर में बुधवार देर रात उधार के पैसों और ब्याज की मांग को लेकर हुए विवाद में 34 वर्षीय युवक को उसके ही पड़ोसी कर्जदार ने कट्टे से गोली मार दी। घायल युवक को जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक राजू राजावत ने करीब पांच वर्ष पहले अपने पड़ोसी हरसू खान को व्यापार के लिए 20 हजार रुपए उधार दिए थे। रकम लंबे समय से वापस…
भिण्ड, 12 फरवरी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के ‘मेरा युवा भारतÓ केन्द्र के निर्देशन में वाटर वर्क्स सुभाष चंद्र बोस यूथ क्लब द्वारा स्थानीय जैन महाविद्यालय में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में एनसीसी प्रभारी प्रो. संजय राणा एवं सैन्य विज्ञान विभाग के प्रो. अतुल श्रीवास्तव उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के पहले दिन आयोजित स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।…
भिण्ड, 12 फरवरी। लहार एसडीएम विजय सिंह यादव स्कूलों का औचक निरीक्षण करने के लिए मिहोना तहसील के विभिन्न ग्रामों में पहुंचे, सर्वप्रथम एसडीएम ग्राम काथा प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। जहां दर्ज 96 बच्चों में से 41 बच्चे ही उपस्थित मिले, कक्षा चौथी एवं पांचवी के बच्चे ठीक से हिंदी नहीं पढ़ पाए, एसडीएम द्वारा सामान्य से शब्द पूछे जाने पर उनका अर्थ भी नहीं बता पाए, एसडीएम ने उपस्थित शिक्षिका मीना शर्मा एवं राजीव सिंह कुशवाहा को कड़े शब्दों में निर्देशित करते हुए कहा कि वह प्रभावी तरीके से बच्चों को पढ़ाए ब्लैक बोर्ड का ज्यादा इस्तेमाल करें जो बच्चे…

