भिण्ड, 13 फरवरी। फूप नगर में थाने की स्थापना सन 1937 में हुई थी। जो शासन द्वारा थाने की बिल्डिंगव आवासीय कमरे बनाए गए थे, वह अब जीर्ण शीर्ण अवस्था में हो चुकी है इसी को ध्यान में रखकर मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पुरानी बिल्डिंगों की जगह मध्य प्रदेश के कई थानों में नई बिल्डिंग बनाए बनाई गईं, परंतु कर्मचारियों की आवासीय कमरे एवं थाना परिसर का सौंदर्यीकरण नहीं किया गया।
यहां बता दें कि फूप थाने में सत्येन्द्र सिंह राजपूत की पदस्थापना जनवरी 2024 में थाना प्रभारी के रूप में हुई थी। वैसे तो फूप थाने में कई थाना प्रभारी आए और चले गए, परंतु सत्येन्द्र सिंह राजपूत ने अपने कार्यकाल के दौरान बिना किसी सरकारी बजट के अपने निजी खर्चे पर थाना परिसर में थाने के सामने आरसीसी का प्लेटफार्म बनाया गया, जिसके चारों तरफ फूल, फल व छायादार वृक्ष लगाए गए। जवानों की फिटनेस के लिए वॉलीबॉल ग्राउण्ड बनवाया गया, जवानों के आवासीय कमरों की मरम्मत कराई गई एवं थाना परिसर में सुंदर लाइटिंग की व्यवस्था की गई। सुरक्षा एवं असमाजिक तत्वों को ध्यान में रखते हुए थाना परिषद से लेकर सदर बाजार अटेर तिराहे तक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए।
इतना ही नहीं थाना प्रभारी राजपूत के कार्यकाल में पूरे थाना क्षेत्र में जुआ सट्टा नशा व गुंडागर्दी पूर्ण रूप से बंद हो गई। छुट पुट घटनाओं को छोड़कर बहुत ही सराहनीय पुलिसिंग व्यवस्था की गई। क्षेत्र के आम लोग व सामाजिक लोग भी उनके कार्य प्रणाली से बहुत ही खुश हैं। राजपूत की पुलिसिंग व्यवस्था में सहयोगी के रूप में उप निरीक्षक परमार, हवलदार सुमित सिंह तोमर, सिपाही राहुल राजावत, नरेन्द्र सिंह यादव, संतोष सिंह जाट, रवि अग्रवाल आदि लोगों की भी सराहनीय भूमिका रही।
Monday, April 6
BREAKING
- लखिमपुर खीरी न्यायालय में जमीन विवाद को लेकर चाचा ने भतीजे को मारी गोली
- तमिलनाडु में बड़े दलों ने ब्राह्मणों को किया दरकिनार, टिकट देने को भी नहीं तैयार
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गडकरी के सहयोग से ग्वालियर-चंबल क्षेत्र को 7 हजार करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक सौगात मिली : सिंधिया
- विजया पालीवाल बनीं ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की उपाध्यक्ष
- पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना समय की आवश्यकता : प्रभारी मंत्री पटेल
- इन्द्रदेव का अंहकार दूर करने के लिए भगवान कृष्ण ने रची थी लीला : आचार्य पाठक
- प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को लेकर बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभाए : पटेल
- हर गांव तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना नवांकुर का लक्ष्य : सिसोदिया


