भिण्ड, 13 फरवरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के दीनपुरा गांव में बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में युवक ने एक महिला के साथ मारपीट कर दी।
जानकारी के मुताबिक मंजू यादव उम्र 25 साल ने कोतवाली थाना पुलिस को बताया कि घर के सामने बाइक खड़ी करने से रोकने पर आनंद यादव ने उसके साथ मारपीट करते हुए मोबाइल तोड़ दिया। घटना की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
रंजिशन वृद्ध से की मारपीट
गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखड़ी गांव में पुराने विवाद को लेकर आरोपी ने वृद्ध के साथ मारपीट कर दी। फरियादी रामकिशन शर्मा ने बताया कि गांव के सर्वेश शर्मा ने विगत रात 7 बजे बड़ी माता मंदिर के पास उसके साथ मारपीट कर दी। गोहद चौराहा पुलिस ने वृद्ध की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
बच्चों के विवाद पर पति-पत्नी से मारपीट
गोरमी थाना क्षेत्र के राऊपुरा गांव में बच्चों के खेलने को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने एक महिला के साथ मारपीट कर दी। फरियादी सावित्री जाटव ने गोरमी पुलिस को बताया कि बच्चे के खेलने पर विवाद करते हुए पड़ोस में रहने वाले करू उर्फ धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया ने उसके व उसके पति के साथ मारपीट कर दी। गोरमी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
Saturday, May 30
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


