Author: Jagran Today

– खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई भिण्ड, 24 फरवरी। होली के त्यौहार के दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा एवं अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रेखा सोनी एवं रीना बंसल ने विकासखण्ड मेहगांव के गोरमी क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में दूध डेयरियों एवं मावा निर्माण इकाईयों पर छापामार कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने रमेश सिंह की डेयरी से मिश्रित दूध का नमूना, कृपाराम ओझा की डेयरी से मावा व घी के नमूने, मनोज सिंह गुर्जर की डेयरी से मावा, घी एवं रिफाइंड पामोलिन ऑयल के नमूने एकत्रित कर जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण…

Read More

भिण्ड, 24 फरवरी। जन शिक्षण संस्थान भिण्ड के कार्यालय परिसर में दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला प्रभारी निदेशक जितेन्द्र कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि उद्योग विभाग के जिला समन्वयक अश्वनी शर्मा, जिला पंचायत से जिला प्रबंधक एनआरएलएम जयप्रकाश बरूआ, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की विकास प्रबंधक शिवानी शर्मा एवं अवनीश सिंह उपस्थित रहे। प्रभारी निदेशक जितेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि संस्थान द्वारा जिले में कौशल विकास एवं स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस कार्यशाला का आयोजन…

Read More

भिण्ड, 24 फरवरी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं उच्च शिक्षा विभाग मप्र सरकार के माध्यम से प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड की राष्ट्रीय सेवा अधिकारी एक का साथ दिवसीय इकाई नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर द्वितीय दिवस के अवसर पर मंगलवार को गायत्री मन्दिर गोद ग्राम कुम्हरौआ में विभिन्न गतिविधियां हुईं। शिविर में मुख्य अतिथि प्रो. गिरिजा नरवरिया, विशिष्ट अतिथि प्रो. कल्पना कुलश्रेष्ठ एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वयंसेविका शालिनी राजावत ने की। शिविर निदेशक एवं कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अनिता बंसल तथा सहायक के रूप में सहायक प्राध्यापक सुरभि बाथम भी मंचासीन रहीं। सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं…

Read More

– नगर पालिका भिण्ड में कर्मचारियों के वेतन, एरियर भुगतान हेतु कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा भिण्ड, 24 फरवरी। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष गुडडू वाल्मीकि एडवोकेट ने नगर पालिका परिषद भिण्ड में सफाई कर्मचारियों, जलप्रदाय कर्मचारी, वाहन चालक, फायरब्रिगेड कर्मचारी, कार्यालय में पदस्थ स्थाई एवं अस्थाई सफाई कर्मचारियों को वेतन एवं एरियर का भुगतान करने के लिए कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट ने बताया है कि नगर पालिका परिषद भिण्ड में विगत 2-3 वर्ष से समय से वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिसके…

Read More

भिण्ड, 24 फरवरी। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने जिले के विभिन्न अंचलों से आए 86 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय ने भी आवेदकों की समस्याओं पर सुनवाई की। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने गंभीर बीमारी से संबंधित इलाज, विद्युत बिलों में सुधार, हैण्डपंपों का संधारण, पेंशन, सड़क दुघर्टना सहायता, हितग्राही मूलक योजनाओं, बीपीएल राशन कार्ड एवं जमीन पर कब्जा से संबंधित आवेदनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

Read More

भिण्ड, 24 फरवरी। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत एमएसएमई-डीएफओ ग्वालियर द्वारा गोहद जनपद पंचायत परिसर में पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला प्रशासन तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र (डीटीआईसी) भिण्ड एवं जि़ला अग्रणी बैंक के संयुक्त सहयोग से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन एमएसएमई के उप निदेशक राजीव कुमार के समग्र मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उनके निर्देशन में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई तथा विभिन्न विभागों के मध्य प्रभावी समन्वय सुनिश्चित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में रामपाल बघेल, सीईओ जनपद पंचायत गोहद, जिला व्यापार…

Read More

भिण्ड, 24 फरवरी। शा. आईटीआई भिण्ड में एक प्रेरणादायक मोटिवेशनल क्लास का आयोजन किया गया। इस क्लास में छात्रों को कौशल विकास, मेहनत और सफलता के सूत्र सिखाए गए। विशेषज्ञ वक्ताओं और प्राचार्य ने बताया कि सही प्रशिक्षण से सुनहरा भविष्य बनाया जा सकता है। इस संस्थान में 16 ट्रेड्स में आधुनिक तकनीकी शिक्षा दी जाती है। छात्रों को प्रेरित किया गया कि संघर्ष से ही महानता मिलती है। उन्होंने कहा कि कौशल ही भविष्य है, मेहनत करो तो सपने साकार होंगे। क्लास ने छात्रों में उत्साह भरा और नौकरी के लिए तैयार होने का संकल्प दिलाया। यह कार्यक्रम छात्रों…

Read More

– समाजसेविका शांतिदेवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित भिण्ड, 24 फरवरी। अटेर जनपद के ग्राम हमीरापुरा में स्थित सर्वोदय आश्रम में समाजसेविका स्व. शांतिदेवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलित कर सर्वधर्म प्रार्थना की गई तत्पश्चात उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सर्वोदय संत लल्लूदद्दा जनसेवा समिति के सचिव पहलवान सिंह भदौरिया ने स्व. शांतिदेवी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे गरीबों की सेवा में तत्पर रहती थीं। हर तबके के गरीब व्यक्ति की हर परेशानी में उसके साथ होती थीं। वे सशक्त महिला…

Read More

भिण्ड, 24 फरवरी। 2 मार्च को होली का त्योहार आ रहा है, छात्रों की वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं, पालकों को स्कूलों की फीस भरना है, इसलिए जिले में शासकीय विभागों में कार्यरत कर्मचारियों, योजना कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा, ऊषा सयोगिनी, आउटसोर्स वर्कर, अतिथि शिक्षकों, शासकीय विभागों एवं कारखानों में कार्यरत स्थाई, अस्थाई श्रमिकों, ठेका श्रमिकों, नगर पालिका, नगर परिषद में कार्यरत स्थाई एवं अस्थाई श्रमिकों, कर्मचारियों को होली से पहले वेतन, मानदेय, प्रोत्साहन राशि का भुगतान कराने के लिए जिलाधीश को सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियंस सीटू जिला कमेटी भिण्ड ने ज्ञापन देकर मांग की है। ताकि सभी…

Read More

भिण्ड, 24 फरवरी। बरेठा टोल प्लाजा पर सोमवार शाम करीब 6 बजे में टोल परिसर में बाइक सवार दो अज्ञात युवक फायरिंग कर फरार हो गए। इस तरह से अचानक हुई घटना से टोल कर्मचारियों एवं आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। टोल प्रबंधन ने बताया कि दोनों युवक भिण्ड की ओर से बाइक से आए और दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। जिसमें बाइक पर पीछे बैठे युवक बाइक से उतर टोल बूथ के पास कट्टा लहराते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और तुरंत ही तेजी के साथ दोनों बाइक पर सवार हो मौके से भाग…

Read More