Author: Jagran Today

भिण्ड, 24 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार और युवाओं को डिजिटल प्लेटफार्म पर सशक्त बनाने के उद्देश्य से रामू कुशवाह को भाजपा भिण्ड जिला आईटी संयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं। रामू कुशवाह की कार्यकुशलता और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। समर्थकों का मानना है कि उनके नेतृत्व में जिले में भाजपा का आईटी सेल और अधिक सक्रिय व प्रभावी होगा। इस उपलब्धि पर क्षेत्र…

Read More

भिण्ड, 24 फरवरी। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान, सभी संगठनत्मक जिलों में अभियान की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी चंबल संभाग के संगठन प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव 25 से 28 फरवरी तक संभाग के प्रवास पर रहेंगे। संभागीय प्रभारी डॉ. यादव अपने निर्धारित प्रवास कार्यक्रम के अनुसार 25 फरवरी को जिला कोर कमेटी बैठक भिण्ड, 27 फरवरी को पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला में शामिल होंगे। 28 फरवरी को पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के निमित्त मुरैना एवं दतिया की जिला कार्यशाला में शामिल होंगे।

Read More

भिण्ड, 24 फरवरी। मालनपुर थाना क्षेत्रांतर्गत घिरोंगी गांव में रविवार की शाम 4 बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई, जिसमें गाड़ियां भी फोड़ दी गई। जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। जानकार के अनुसार प्रथम फरियादी धर्मेन्द्र गुर्जर ने पुलिस को बताया कि विष्णु गुर्जर, सचिन गुर्जर, मोहित गुर्जर, सुनील गुर्जर आदि लोगों ने घर पर आकर गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। वहीं दूसरे पक्ष के फरियादी सचिन गुर्जर ने कहा कि मैं अपने ट्रैक्टर की पंचर लेपिनेंस तिराहे पर जुड़वा रहा था, तभी भोलू गुर्जर,…

Read More

– राकेश अचल पिछले दिनों दिल्ली में एआई समिट के दौरान युवा कांग्रेस के शर्टलैस यानि अर्धनग्न प्रदर्शन को भारत की इमेज से जोड़ दिया गया है। सत्ता से लेकर अदालतें तक इस मामले में एक सुर में बोल रही हैं। यानि मामला अब कानून का नहीं, भावनाओं के आधार पर तय किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है जैसे वे राजनीतिक दल के कार्यकर्ता न होकर आतंकवादी हों। पहले सरकार ने, फिर भाजपा ने और अब दिल्ली की एक अदालत ने कहा कि भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान इंडियन यूथ…

Read More

– हाईवे हादसे में मृतक परिवारों से मिले, 27 को मेहगांव चलने आह्वान भिण्ड, 23 फरवरी। ग्वालियर-भिण्ड हाईवे पर भाजपा सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में संत कालीदास महाराज का तूफानी दौरा शुरू हो गया है। अबकी बार संत समाज आर पार की लड़ाई के मूड में नजर आ रहा है। अखिल भारतीय संत समिति की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि संत कालीदास महाराज ने सोमवार को भूतपूर्व सैनिक जगदीश सिंह भदौरिया के परिवार जनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। उन्होंने रजक समाज की ओर संत गाडके महाराज की जयंती के मौके पर आयोजित धर्म सभा…

Read More

मौ, 23 फरवरी। मप्र विद्युत विभाग में पदस्थ लाइनमैन नारायण सिंह परिहार पर ग्राम अंधियारी खुर्द में 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर अवैध रूप से अपने रिश्तेदारों के यहां शिफ्ट कराने का गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीणों के अनुसार जिस 25 केवीए ट्रांसफार्मर से गांव की विद्युत सप्लाई संचालित होती थी, उसे मूल स्थान से हटवाकर बिना सैगसन स्वीकृति के चार पोल की लाइन खींचकर दूसरे स्थान पर स्थापित कर दिया गया। आरोप है कि यह कार्य नारायण सिंह द्वारा अपने रिश्तेदारों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कराया गया। ग्रामीणों ने की शिकायत ने मौ बिजली विभाग में लिखित शिकायत…

Read More

– लहार थाने के सामने परिजनों ने देर रात तक लगाया जाम भिण्ड, 23 फरवरी। दबोह नगर में रविवार की शाम को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पहचान मुकेश कुरचानिया के रूप में हुई, जिसकी लहार में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में देर रात दो लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। दबोह निवासी मुकेश कुरचानिया उर्फ गिरोड़े पुत्र सीताराम कुरचानिया को रविवार शाम करीब छह बजे मोटर साइकिल पर अपने एक साथी के साथ बाजार की तरफ आ रहा था, तभी सब्जी मण्डी गेट के…

Read More

– कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, 6 लेन बनाने की मांग भिण्ड, 23 फरवरी। मप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग के प्रभारी के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर ग्वालियर-भिण्ड-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग-719 को दो लेन से छह लेन में विस्तारित करने का अनुरोध किया है। पत्र में मंत्री ने मार्ग पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव और दुर्घटनाओं की चिंताजनक स्थिति पर प्रकाश डाला है। पत्र के अनुसार, यह मार्ग राजस्थान से गुजरने वाले रूट का टैक्स बचाने के लिए प्रतिदिन लगभग 25 हजार वाहनों का…

Read More

– यात्रियों की सजगता से खुला राज, पुलिस ने मिलाया परिजनों से भिण्ड, 23 फरवरी। मां की डांट से आहत होकर घर छोड़ने वाला 13 वर्षीय बालक कई जिलों की दूरी तय कर भटकता हुआ आखिरकार सुरक्षित अपने परिजनों तक पहुंच गया, इस पूरे घटनाक्रम में मानवीय संवेदनाओं और पुलिस की तत्परता ने एक परिवार को बिखरने से बचा लिया। जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद उप्र निवासी 13 वर्षीय बालक किसी बात पर मां की डांट से नाराज होकर बिना बताए घर से निकल गया। वह बस में सवार होकर पहले इटावा पहुंचा। संयोगवश उसी बस में भिण्ड के कुछ यात्री…

Read More

– समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित भिण्ड, 23 फरवरी। समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित की गई। जिसमें डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी तथा कई अधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभाग अधिकारियों को स्पष्ट एवं सख्त निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन के समस्त प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से अधिक समय से लंबित शिकायतों पर तत्काल ध्यान…

Read More