भिण्ड, 24 फरवरी। शा. आईटीआई भिण्ड में एक प्रेरणादायक मोटिवेशनल क्लास का आयोजन किया गया। इस क्लास में छात्रों को कौशल विकास, मेहनत और सफलता के सूत्र सिखाए गए। विशेषज्ञ वक्ताओं और प्राचार्य ने बताया कि सही प्रशिक्षण से सुनहरा भविष्य बनाया जा सकता है। इस संस्थान में 16 ट्रेड्स में आधुनिक तकनीकी शिक्षा दी जाती है। छात्रों को प्रेरित किया गया कि संघर्ष से ही महानता मिलती है। उन्होंने कहा कि कौशल ही भविष्य है, मेहनत करो तो सपने साकार होंगे। क्लास ने छात्रों में उत्साह भरा और नौकरी के लिए तैयार होने का संकल्प दिलाया। यह कार्यक्रम छात्रों के मनोबल को बढ़ाने में सफल रहा।
एमजेएस कॉलेज में युवा संगम रोजगार मेला 25 फरवरी को
भिण्ड। मप्र शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भिण्ड द्वारा युवा संगम (रोजगार, अप्रेंटिस तथा स्वरोजगार) मेले का आयोजन 25 फरवरी को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में किया जाएगा। मेले में डिफरेंस मेनजमेंट डवलमेंट प्रालि एवं एलआईसी भिण्ड, क्विक आईटी साल्यूशन इन कंसल्टेसी ग्वालियर, गोतम सोलर भिवानी हरियाणा, एक्सिक वैक गुड़गांव, जमुना आटो पार्ट्स मालनपुर, चेकमेट सिक्यूरिटी ग्वालियर, भारत पे मर्चेन्ट चंबल संभाग भिण्ड एवं कोसमोस प्रालि गुजरात, एसआरएफ मालनपुर, आमधनी प्रालि ग्वालियर, ग्रेट आग्रेनिक डायमंड प्रालि सागर, मप्रमक्षेविविकंलि भिण्ड द्वारा नि:शुल्क शिक्षित आवेदकों की भर्ती की जाएगी। आवेदक साक्षात्कार के समय 10वीं, 12वीं एवं स्नातक की मूल अंकसूची एवं अपने समस्त मूल-प्रमाण पत्र सहित एवं पासपोर्ट साइज के तीन फोटोग्राफ लेकर आएं। प्लेसमेंट ड्राइव उपस्थित होने वाले युवकों को कार्यालय द्वारा कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।


