भिण्ड, 24 फरवरी। बरेठा टोल प्लाजा पर सोमवार शाम करीब 6 बजे में टोल परिसर में बाइक सवार दो अज्ञात युवक फायरिंग कर फरार हो गए। इस तरह से अचानक हुई घटना से टोल कर्मचारियों एवं आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
टोल प्रबंधन ने बताया कि दोनों युवक भिण्ड की ओर से बाइक से आए और दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। जिसमें बाइक पर पीछे बैठे युवक बाइक से उतर टोल बूथ के पास कट्टा लहराते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और तुरंत ही तेजी के साथ दोनों बाइक पर सवार हो मौके से भाग निकले। जिसकी शिकायत टोल प्रबंधन द्वारा महाराजपुर थाने में की गई। इसकी सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और जांच कर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


