Author: Jagran Today

भिण्ड, 23 फरवरी। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा की उपस्थिति में जनगणना 2027 संबंधी चार दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें जनगणना कार्यालय भोपाल से पधारे जिला प्रभारी जनगणना, प्रशिक्षक हेतु नियुक्त प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों तथा चार्ज अधिकारियों को कर्तव्यों एवं कार्यों को संपादित किए जाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर सभी एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, समस्त तहसीलदार, ग्रामीण चार्ज अधिकारी, नायब तहसीलदार, जनगणना लिपिक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Read More

भिण्ड, 23 फरवरी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार वर्ष 2025-26 की कार्य योजना अनुसार प्रत्येक माह में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में एडीआर सेंटर जिला न्यायालय भिण्ड में जिला चिकित्सालय के समन्वय से विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीनि. विशेष न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी एवं सचिव जिला प्राधिकरण भिण्ड अनुभूति गुप्ता, न्यायाधीशगण एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में लीवर, अस्थि परीक्षण, शुगर, बीपी आदि विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम में न्यायाधीशगण अधिवक्तागण, कर्मचारीगण एवं पक्षकारगण का भी स्वास्थ्य…

Read More

भिण्ड, 23 फरवरी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं उच्च शिक्षा विभाग मप्र सरकार के माध्यम से प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड की राष्ट्रीय सेवा अधिकारी के साथ दिवसीय इकाई नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर 23 फरवरी से एक मार्च तक गायत्री मन्दिर गोद ग्राम कुम्हरौआ ग्राम पंचायत खादर गऊघाट में आयोजित हो रहा है।शिविर के शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. बीनू सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रो. विनोद बिजोलिया एमजेएस कॉलेज भिण्ड एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वयंसेविका पूजा राठौर, शिविर निदेशक एवं कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अनिता बंसल मंचासीन रहीं। सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाओं पर…

Read More

– पं. दीनदयाल प्रशिक्षण अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला 27 को – प्रशिक्षण महाअभियान वर्ग की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित भिण्ड, 23 फरवरी। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान-2026 के लिए तैयारी हेतु जिला स्तरीय टोली की व्यवस्था हेतु पार्टी जिला कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में बैठक आयोजित की गई। जिसमें 29 मण्डलों आयोजित होने वाले प्रशिक्षण सेवा की तैयारी पर विचार विमर्श किया गया। प्रशिक्षण तैयारी को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला 27 फरवरी को भिण्ड में आयोजित की जाएगी। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान वर्ग के चंबल संभाग प्रभारी डॉ. दीपक सिंह भदौरिया ने प्रशिक्षण वर्ग की…

Read More

भिण्ड, 23 फरवरी। महात्मा ज्योतिबा फुले पार्क में श्रीमद् भागवत कथा में पधारे गोहद विधायक केशव देसाई ने प्रस्तावित महात्मा ज्योतिवराव फुले पार्क के निर्माण कार्य के लिए अपनी विधायक निधि से लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की है। कार्यक्रम में शामिल कुशवाह समाज सहित उपस्थित सर्व समाज के लोगों ने उनकी इस घोषणा का स्वागत किया है। विधायक केशव देसाई ने ब्यास पीठ पर विराजमान कथा वाचक का माल्यार्पण कर आत्मीयता से स्वागत किया और उनसे आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष हरनारायण सिंह कुशवाहा, गोपाल सिंह कुशवाहा, जगत सिंह कुशवाहा, रामेश्वर सिंह…

Read More

आलमपुर में 15 विद्युत कनेक्शन काटे, तीन चोरी प्रकरण बनाए भिण्ड, 23 फरवरी। बिजली विभाग द्वारा बकायादारों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिसके तहत उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटने के अब टीमों द्वारा निगरानी की जा रही है। यदि कोई व्यक्ति कनेक्शन कटने के बाद उसे फिर से जोड़ता हुआ पाया जाता है, तो उस पर सीधे बिजली चोरी की धारा में मामला दर्ज किया जाएगा और उसका सामान भी जब्त किया जाएगा। यह कार्रवाई उन उपभोक्ताओं के खिलाफ की जा रही है, जो नोटिस जारी होने के बाद भी बकाया राशि जमा नहीं कर रहे हैं। आलमपुर…

Read More

भिण्ड, 23 फरवरी। उद्योग क्षेत्र मालनपुर में खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले हुए। जिसमें सूर्या रोशनी के मैदान में खेले गए पहले मैच में जीवी मंगाराम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 76 रनों का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में गोदरेज ने मैच 7 विकेट से जीत लिया। दूसरा मैच सूर्या रोशनी एवं टेवा के बीच खेला गया, जिसमें सूर्या रोशनी ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 104 रनों का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में टेवा ने पीछा करते हुए तीन विकेट से रोमांचक जीत हासिल की। ऐसे…

Read More

– महिला एवं स्व सहायता समूह की जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह भिण्ड, 23 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल द्वारा मेहगांव नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष ममता भदौरिया को भारतीय जनता पार्टी महिला एवं स्व सहायता समूह का प्रदेश संयोजक नियुक्त किए जाने पर भाजपा महिला मोर्चा नेे बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है। इस अवसर पर महिला मोर्चा एवं पार्टी संगठन से जुड़ी पदाधिकारियों ने कहा कि ममता भदौरिया का संगठनात्मक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किया गया कार्य पार्टी के लिए उपयोगी सिद्ध…

Read More

– पं. दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान एवं पार्टी की जिला कोर कमेटी की बैठक में होंगे शामिल भिण्ड, 23 फरवरी। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान, सभी संगठनत्मक जिलों में अभियान की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी चंबल संभाग के संगठन प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव 25 से 28 फरवरी तक संभाग के प्रवास पर रहेंगे। संभागीय प्रभारी डॉ. यादव अपने निर्धारित प्रवास कार्यक्रम के अनुसार 25 फरवरी को जिला कोर कमेटी बैठक भिण्ड, 27 फरवरी को पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला में शामिल होंगे। 28 फरवरी को पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के निमित्त मुरैना…

Read More

भिण्ड, 23 फरवरी। मप्र सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प को साकार करने हेतु कृषि उपज के बेहतर मूल्य की सुनिश्चितता पर विशेष जोर दिया है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने वाली इस पहल में सार्वजनिक उपार्जन प्रणाली, भावांतर योजना और आधुनिक विपणन सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए इस दिशा में रिकार्ड 8091 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है, जो किसानों को बाजार की अनिश्चितताओं से बचाते हुए सही समय पर उचित दाम सुनिश्चित करेगा। राज्य की मजबूत सार्वजनिक खरीद प्रणाली किसानों को मण्डी तक आसानी से पहुंच…

Read More