भिण्ड, 24 फरवरी। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत एमएसएमई-डीएफओ ग्वालियर द्वारा गोहद जनपद पंचायत परिसर में पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला प्रशासन तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र (डीटीआईसी) भिण्ड एवं जि़ला अग्रणी बैंक के संयुक्त सहयोग से सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन एमएसएमई के उप निदेशक राजीव कुमार के समग्र मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उनके निर्देशन में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई तथा विभिन्न विभागों के मध्य प्रभावी समन्वय सुनिश्चित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में रामपाल बघेल, सीईओ जनपद पंचायत गोहद, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र गोहद प्रबंधक अवनीश शर्मा, सेंट्रल बैंक अधिकारी मुनेश्वर शाक्य, बैंक प्रबंधक उत्कर्ष तोमर, जन सेवा केन्द्र अधिकारी नागेन्द्र सिंह किरार का विशेष सहयोग रहा। साथ ही जगदीश यादव एवं निकुंज शर्मा का कार्यक्रम के समन्वय एवं संचालन में महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के प्रावधानों, पात्रता मानदण्डों एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करना था। योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को कौशल उन्नयन प्रशिक्षण, टूलकिट प्रोत्साहन, रियायती ब्याज दर पर बिना गारंटी ऋण सुविधा, डिजिटल लेनदेन प्रोत्साहन तथा विपणन सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इस अवसर पर योजना के अंतर्गत पंजीयन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, ऋण स्वीकृति प्रक्रिया तथा कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की भूमिका के साथ ऑनलाइन विपणन, मीशो पंजीकरण संबंधी विस्तृत प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। कार्यक्रम में 180 से अधिक कारीगरों एवं संभावित लाभार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उपस्थित कारीगरों ने योजना के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की तथा इसे अपने व्यवसाय के सुदृढ़ीकरण हेतु उपयोगी बताया।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


