- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 26 फरवरी। प्राथमिक एवं माध्यमिक बोर्ड द्वारा विकास खण्ड लहार के अंतर्गत संचालित पांचवी एवं आठवीं 2025-26 वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं का औचक निरीक्षण बीआरसी लहार अजय कुमार झा द्वारा किया। जिसमें दबोह, आलमपुर क्षेत्र के परीक्षा केन्द्र शामावि बरथरा, शामावि गेंथरी, शामावि बेलवा, शामावि रजरापुरा एवं अशा. सरस्वती शिशु मन्दिर आलमपुर व जिया टैलेंट दबोह परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें परीक्षाएं शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप नकल रहित व शांतिपूर्ण और विधिवत संचालित पाई गई, परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण के समय बीआरसी लहार के साथ वरिष्ठ बीएसी उमाशंकर त्रिपाठी साथ मे उपस्थित रहे।
– गांव के सर्वांगीण विकास में एकजुटता और संकल्प आवश्यक : शर्मा – ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की मासिक समीक्षा बैठक सह प्रशिक्षण आयोजित भिण्ड, 26 फरवरी। मप्र जन अभियान परिषद विकास खण्ड मेहगांव द्वारा संचालित ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की सेक्टर क्र.तीन मेहगांव और सेक्टर क्र.दो सुनारपुरा की समितियों की समीक्षा बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन ग्राम खेरियातोर में किया गया। जिसमें संभाग समन्वयक धर्मेन्द्र सिंह सिसोदिया एवं ब्लॉक समन्वयक जयप्रकाश शर्मा उपस्थित रहे। बैठक में सेक्टर की ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां एवं नवांकुर संस्था की भागीदारी रही। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रस्फुटन समितियों द्वारा किए जा रहे सामाजिक, शैक्षणिक…
निशांत व आयुष बने असिस्टेंट मैनेजर भिण्ड, 26 फरवरी। गोहद में पुराना स्टेण्ड शासकीय अस्पताल के पास निवास करने वाले रामनिवास अग्रवाल के पुत्र निशांत अग्रवाल एवं बाबा कपूर की गली में निवास करने वाले सुनील उर्फ सुन्नी सोनी के पुत्र आयुष सोनी ने पीओ परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने माता पिता के साथ ही परिवार और गोहद का नाम रोशन किया है। निशांत एवं आयुष ने बताया कि माता-पिता एवं गुरुजनों के आशीर्वाद से हम परीक्षा उत्तीर्ण कर सके। उन्होंने कहा कि सफलता साधन से नहीं अपितु साधना से मिलती है। उन्होंने युवाओं से कहा कि अपने समय को बर्बाद…
भिण्ड, 26 फरवरी। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान, सभी संगठनत्मक जिलों में अभियान की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी चंबल संभाग के संगठन प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव 27 फरवरी को भिण्ड आएंगे। वे पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला में शामिल होंगे। 28 फरवरी को मुरैना एवं दतिया की जिला कार्यशाला में शामिल होंगे। मौ के नए मण्डी सचिव ने संभाला प्रभार मौ। कृषि उपज मण्डी समिति मौ में लंबे समय से रिक्त सचिव के पद मण्डी सचिव बृजराज सिंह जादौन ने अपना प्रभार गृहण कर लिया है। चार्ज लेने के तत्काल बाद उन्होंने…
– समाधान योजना के दूसरे चरण में शामिल होने के लिए 2 दिन शेष भिण्ड, 26 फरवरी। मप्र सरकार की समाधान योजना 2025-26 का द्वितीय व अंतिम चरण 28 फरवरी तक लागू है। योजना में शामिल होकर लाभ उठाने के लिए अब केवल 2 दिन शेष हैं। इस दौरान तीन माह से अधिक के बकायादार उपभोक्ताओं को एक मुश्त राशि जमा करने पर 90 प्रतिशत तक सरचार्ज में छूट का लाभ दिया जा रहा है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कहा है कि पिछले साल 3 नवंबर से शुरू हुई समाधान योजना 2025-26 में शामिल होकर लाखों बकायादार उपभोक्ताओं…
-अभ्यर्थी संस्था में उपस्थित होकर 5 मार्च तक करवा सकते हैं अपना रजिस्ट्रेशन भिण्ड, 26 फरवरी। शासकीय संभागीय आईटीआई भिण्ड में ग्लोबल स्किल पार्क भोपाल के साथ स्पोक एण्ड हब मॉडल पर बेसिक इलेक्ट्रीशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर, बेसिक मेकेनिकल कोर्स व्यवसाय में रोजगारोन्मुखी शॉर्ट टर्म कोर्स 10 दिवस प्रशिक्षण प्रदाय किया जाना है। जिसमें न्यूनतम 8वीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक के उत्तीर्ण छात्र/ छात्राएं अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रशिक्षणार्थियों को संस्था स्तर का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 9 मार्च से 18 मार्च तक प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। उक्त प्रशिक्षण में…
भिण्ड, 26 फरवरी। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने भिण्ड ने जिले के विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे होलिका दहन के पर्व पर विद्युत सुरक्षा एवं सावधानियां रखकर सुरक्षित होली मनाएं। कंपनी ने सभी लोगों से अपील की है कि वे बिजली लाइन के नीचे, ट्रांसफार्मर के नीचे या पोल के आसपास होली न जलाएं, क्योंकि इससे तार अथवा विद्युत उपकरण पिघल सकते हैं और दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। देखते ही देखते छोटी सी असावधानी बड़ी दुर्घटना का रूप ले सकती है। कंपनी ने नागरिकों ने अनुरोध किया कि वे होलिका दहन का कार्यक्रम…
-18 फरवरी की शाम बोरी में बंद मिला था युवती का शव भिण्ड, 26 फरवरी। सुरपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम सोई में विगत 18 फरवरी की शाम बंबा की पुलिया के पास बोरी में बंद मृत अवस्था में मिली युवती की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उसकी मौत गला दबाने से हुई है। युवती की पहचान बढ़पुरी निवासी 20 वर्षीय अफसाना खान के रूप में हुई थी। पुलिस को पहली नजर में ही मामला संदिग्ध लगने लगा था और पुलिस ने हत्या की आशंका जताई थी। अब पोस्ट मार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद यह साफ हो…
– एण्डोरी थाना क्षेत्र के चिराई भौनपुरा गांव का मामला भिण्ड, 26 फरवरी। जिले के एण्डोरी थाना क्षेत्र के चिराई भौनपुरा गांव में शराब के नशे में शुरू हुए विवाद ने दूसरे दिन हिंसक रूप ले लिया। करीब दो दर्जन लोगों ने एक परिवार के घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने गुरुवार को जांच के बाद नौ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जानकारी के अनुसार प्रदीप खटीक कथित रूप से शराब के नशे में भगवान सिंह के घर पहुंचा और वहां बंधा बकरा खोलकर ले जाने लगा। परिजनों…
– बीमारी का हवाला देकर दोस्तों को मैसेज भेजकर मांगे पैसे भिण्ड, 26 फरवरी। मप्र भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मेहगांव के पूर्व विधायक चौ. मुकेश सिंह चतुर्वेदी का फेसबुक अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हैकर उनके सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से फॉलोअर्स और शुभचिंतकों को मैसेज भेजकर पैसों की मांग कर रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद समर्थकों में चिंता का माहौल है। गौरतलब है कि अक्टूबर माह में चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी ब्रेन हेमरेज से पीड़ित हो गए थे, जिसके बाद उन्हें हरियाणा के गुरुग्राम…

