- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
-बिना अनुमति रैली, जुलूस, आमसभा, चल समारोह इत्यादि पर जनहित में लगाई रोक भिण्ड, 26 फरवरी। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट भिण्ड किरोड़ीलाल मीणा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत लोकहित में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने आदेश में कहा है कि आगामी दिनों में कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर भिण्ड शहर का सामाजिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बिगाडने का प्रयास किया जा सकता है। सामाजिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में बिना अनुमति के कोई कार्यक्रम आयोजित न करने, कलेक्ट्रेट में धारा 163 बीएनएसएस लगाने एवं सोशल मीडिया पर युक्तिगत पाबंद…
भिण्ड, 26 फरवरी। नेशनल हाईवे 719 को फोरलेन बनाए जाने की मांग जोरों से उठ रही है, इसी बीच गोहद विधायक केशव देसाई ने मप्र विधानसभा में ध्यान आकर्षण लगाया है। उन्होंने उल्लेख किया है कि मप्र के भिण्ड जिले से गुजरने वाला एनएच 719 ग्वालियर-भिण्ड-इटावा हाईवे का चौड़ीकरण (फोरलेन) करना अति आवश्यक है, इस हाइवे पर प्रतिदिन बड़ी सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं, वर्ष 2022 से वर्तमान तक लगभग 1050 दुर्घटनाएं हुई। जिसमें लगभग 337 लोगों की मृत्यु एवं 1343 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हंै। जिस कारण इसे मौत का हाईवे भी कहा जाने लगा है। वर्ष…
भिण्ड, 26 फरवरी। शासकीय महाविद्यालय आलमपुर में राष्ट्रीय काव्य धारा आंदोलन विषय पर 27 एवं 28 फरवरी को दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। जिसके उद्घाटन सत्र में कुलपति जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर, अतिरिक्त संचालक ग्वालियर-चंबल संभाग एवं कलेक्टर जिला भिण्ड मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। संगोष्ठी में जेएनयू, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं पंजाब विश्वविद्यालय सहित चार केन्द्रीय विश्वविद्यालय के प्राध्यापक वक्तव्य देने आ रहे हैं। राष्ट्रीय स्वाधीनता आंदोलन के दौरान देश प्रेम, मातृभूमि प्रेम, सामाजिक चेतना, गुलामी की जंजीरों को तोड़ने के प्रति प्रेरित करने वाला यह काव्य भारतीय इतिहास की धरोहर…
भिण्ड, 26 फरवरी। भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय आह्वान पर मप्र राज्य कर्मचारी संघ और भारतीय मजदूर संघ जिला भिण्ड द्वारा मप्र शासन के कर्मचारियों की लंबित मांगों का निराकरण करने हेतु मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव मप्र शासन भोपाल के नाम तथा मप्र के श्रमिक कर्मचारियों की प्रमुख मांगों के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री के नाम तथा भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय अधिवेशन में पारित पांच प्रस्तावों पर आधारित ज्ञापन प्रधानमंत्री एवं श्रम तथा रोजगार मंत्री भारत सरकार नई दिल्ली के नाम अपर कलेक्टर भिण्ड को ज्ञापन सौंपा गया। कर्मचारियों के समक्ष प्रमुख मांगों का वाचन करते हुए जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र…
– केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने उज्जैन की पावन धरा पर ग्रामीण डाक सेवकों का किया सम्मान – कांग्रेस के प्रदर्शन को निंदनीय और भारत की अस्मिता पर प्रहार बताया – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सर्वांगीण विकास के पथ पर अग्रसर है मध्य प्रदेश उज्जैन, 24 फरवरी। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को उज्जैन में ग्रामीण डाक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्रामीण डाक सेवकों को सम्मानित किया और भारतीय डाक की बदलती भूमिका तथा भविष्य की दिशा पर विस्तार से प्रकाश डाला। सम्मेलन में प्रदेशभर से आए…
– भाजयुमो कार्यकर्ता पर हमले की कड़े शब्दों में की निंदा, बिंदु को दिया साहस और न्याय का भरोसा इंदौर, 24 फरवरी। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंदौर में भारतीय जनता युवामोर्चा की महिला कार्यकर्ता बिंदु चौहान पर हुए कायरतापूर्ण हमले की कठोर शब्दों में निंदा की और घायल कार्यकर्ता से बात की। एआई इंपैक्ट समिट के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई पत्थरबाजी में बिंदु चौहान की आंख पर गंभीर चोट आई, जिसपर केन्द्रीय मंत्री ने कठोर शब्दों में आपत्ति दर्ज की। घटना की जानकारी मिलते ही केन्द्रीय मंत्री…
– गणित विषय की परीक्षा में 559 छात्र रहे अनुपस्थित भिण्ड, 24 फरवरी। माध्यमिक शिक्षा मण्डल मप्र की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा अंतर्गत कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने गणित की परीक्षा में शासकीय डाइट संस्थान भिण्ड, सांदीपनि शा. उमावि क्र.2 परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केन्द्र का भ्रमण कर नकल रहित परीक्षा को संपन्न कराने हेतु व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान सभी केन्द्रों पर परीक्षा की व्यवस्थायें चाक-चौबंद मिलीं। परीक्षार्थियों द्वारा शांतिपूर्वक परीक्षा दी गई। उन्होंने परीक्षा केन्द्राध्यक्षों को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि परीक्षा संबंधी सभी व्यवस्था ठीक होना चाहिए, उन्होंने परीक्षा केन्द्राध्यक्षों…
भिण्ड, 24 फरवरी। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अंजू तोमर के निर्देशन में महिला बाल विकास विभाग के तहत शासन निर्देशानुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत पिंक ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन शा. पॉलिटेक्निक कॉलेज भिण्ड में किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग से बाल संरक्षण अधिकारी अजय सक्सेना, पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य बी. पुरोहित, जिला परिवहन अधिकारी राजेन्द्र सोनी के निर्देशन में परिवहन कार्यालय से सोनम, दीपक सिंह भदौरिया उपस्थित रहे। बाल संरक्षण अधिकारी अजय सक्सेना बताया कि महिला बाल विकास विभाग महिलाओं और बालिकाओं की सशक्तिकरण की हमेशा प्रयासरत…
– नवांकुर समितियों की एक दिवसीय जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न भिण्ड, 24 फरवरी। मप्र जन अभियान परिषद अंतर्गत जिलेभर की नवांकुर समितियों की एक दिवसीय समीक्षा बैठक का आयोजन जिला मुख्यालय पर किया गया। जिसमें जिले के सभी विकास खण्डों से नवांकुर संस्थाओं एवं समन्वयकों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम का उद्देश्य नवांकुर समितियों द्वारा किए जा रहे सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनजागरूकता संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा करना तथा आगामी कार्ययोजना को सुदृढ़ बनाना था। मुख्य अतिथि जन अभियान परिषद के चंबल संभाग समन्वयक धर्मेन्द्र सिसोदिया ने कहा कि नवांकुर समितियां समाज में जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन लाने का…
– भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह ने प्रधानमंत्री, केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री एवं मुख्यमंत्री को लिखे पत्र भिण्ड, 24 फरवरी। राष्ट्रीय राजमार्ग क्र.719 ग्वालियर-भिण्ड-इटावा को अतिशीघ्र विस्तारीकरण कर 6-लेन निर्माण हेतु आवश्यक कार्रवाई करने की मांग को लेकर भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी तथा मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर भेजे हैं। विधायक कुशवाह ने पत्र कहा है कि ग्वालियर-भिण्ड-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रं.719 के चौड़ीकरण को लेकर वर्ष 2022 में घोषणा कर दी गई थी, लेकिन उक्त घोषणा आज तक पूरी नहीं हुई है। वर्ष 2022…

