– समाजसेविका शांतिदेवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
भिण्ड, 24 फरवरी। अटेर जनपद के ग्राम हमीरापुरा में स्थित सर्वोदय आश्रम में समाजसेविका स्व. शांतिदेवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलित कर सर्वधर्म प्रार्थना की गई तत्पश्चात उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर सर्वोदय संत लल्लूदद्दा जनसेवा समिति के सचिव पहलवान सिंह भदौरिया ने स्व. शांतिदेवी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे गरीबों की सेवा में तत्पर रहती थीं। हर तबके के गरीब व्यक्ति की हर परेशानी में उसके साथ होती थीं। वे सशक्त महिला थीं और समाजसेवा में कभी भी पीछे नहीं हटती थीं, जैसे भी बने जरूरतमंद का हर संभव सहयोग किया करती थीं। श्रद्धांजलि सभा में रामलखन सिंह कुशवाह, मोहर सिंह, रिपुदमन सिंह, धर्मेन्द्र शर्मा, त्रिभुवन सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


