भिण्ड, 24 फरवरी। 2 मार्च को होली का त्योहार आ रहा है, छात्रों की वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं, पालकों को स्कूलों की फीस भरना है, इसलिए जिले में शासकीय विभागों में कार्यरत कर्मचारियों, योजना कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा, ऊषा सयोगिनी, आउटसोर्स वर्कर, अतिथि शिक्षकों, शासकीय विभागों एवं कारखानों में कार्यरत स्थाई, अस्थाई श्रमिकों, ठेका श्रमिकों, नगर पालिका, नगर परिषद में कार्यरत स्थाई एवं अस्थाई श्रमिकों, कर्मचारियों को होली से पहले वेतन, मानदेय, प्रोत्साहन राशि का भुगतान कराने के लिए जिलाधीश को सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियंस सीटू जिला कमेटी भिण्ड ने ज्ञापन देकर मांग की है। ताकि सभी श्रमिकों कर्मचारियों के परिवारजन हषोल्लास से त्योहार मना सकें।
सीटू जिला महासचिव अनिल दौनेरिया ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि एक मार्च को रविवार है, 28 तक फरवरी का महीना है, नगर पालिका, नगर परिषद के सफाई कर्मचारी का दो माह का पारिश्रमिक बकाया है, तो आशा, ऊषा सयोगिनी को पिछले 5 माह से प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका को जनवरी माह का मानदेय अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है, जबकि फरवरी समाप्त हो रही है। आंगनबाड़ी केन्द्र जो किराये के भवनों में चल रहे हैं, उनका भवन भाड़ा पिछले 4 माह से बकाया है, मकान मालिकों को भी आशा है कि होली त्योहार पर उन्हें मकान का संपूर्ण किराया मिल जाएगा।
ज्ञापन में मांग की गई है कि स्थाई और अस्थाई कर्मचारी योजना कर्मियों को माह की 5 तारीख तक पारिश्रमिक दिलवाने हेतु समुचित कार्रवाई की जाए। 2-3 मार्च की होली है, छात्रों की वार्षिक परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए जिलाधीश से होली से पूर्व वेतन मानदेय प्रोत्साहन राशि दिए जाने की मांग की है। सीटू प्रतिनिधि मंडल में अनिल दौनेरिया, जिला महासचिव सीटू ईशाक खान, शिशुपाल सिंह, रामकुमार यादव, सर्वेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


