- भिण्ड जिला शिक्षा अधिकारी निलंबित, ग्वालियर अटैच
- कृष्णकांता तोमर एवं डॉ. भागीरथ प्रसाद भाजपा प्रदेश कार्य समिति में बने स्थाई आमंत्रित सदस्य
- ग्राम जमुहा में चली जेसीबी, शासकीय रास्ते से हटाया अतिक्रमण
- राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित
- मोहर्रम एवं ताजियों के जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
- तापमान 40 डिग्री पर पहुंचा, गर्मी बढ़ने से लोग परेशान
- कछवाह समाज की कुलदेवी मन्दिर से चांदी का छत्र चोरी
- जनसुनवाई में रामबहादुर को मिली ट्राइसाइकिल
Author: Jagran Today
– वनखण्डेश्वर मन्दिर सहित जिले के सभी शिवालय सजधज कर तैयार – शनिवार की रात्रि आठ बजे से चढ़ाई जाएंगी कांवड़ें भिण्ड, 13 फरवरी। महाशिवरात्रि के त्यौहार को लेकर शहर के लोगों में श्रद्धा का सैलाव देखने को मिली। यहां शिवरात्रि से करीब पांच दिन पूर्व से ही तैयारियां शुरू हो गईं, जो आज दोपहर तक पूर्ण कर ली जाएंगी। इसके साथ ही इस बार काफी संख्या में कावड़िये जल भरने श्रंगीरामपुर गए थे, जो अब लौटने ने लगे हैं। वैसे तो कांवड़िये शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर ही जल भरक लौटते हैं, लेकिन इस बार कुछ कांवड़िये दो दिन…
– भिण्ड प्रवास पर आए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया भिण्ड, 13 फरवरी। मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया शुक्रवार को भिण्ड जिले में एक दिवसीय दौरे पर आए। इस दौरान वह मालनपुर, गोहद, मेहंगाव एवं शहर में कई कार्यक्रमों में सम्मिलत हुए। ग्रामीण जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया का ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल भैया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की असली ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा…
– रजिस्ट्री में जो सर्वे क्रमांक चढ़ा उस पर नहीं, बल्कि दूसरे सर्वे क्रमांक पर होटल बना – मन्दिर को कब्जा मुक्त कराने परशुराम सेना ने खोला मोर्चा भिण्ड, 13 फरवरी। मन्दिर पर कब्जा कर बनाए गए होटल एलिगेंस की जांच करने नगर पालिका व राजस्व टीम पहुंची। टीम ने होटल संचालक से दस्तावेज मांगे और सर्वे क्रमांक आदि की जांच की। बताया गया है कि यह होटल सर्वे क्र.500 में स्थित है, जबकि जो बेनाम संचालक ने अधिकारियों के समक्ष पेश किया, उसमें सर्वे क्र.502 चढ़ा हुआ पाया गया। ऐसे में प्रथम दृष्टया होटल अवैध माना गया, लेकिन टीम…
– चौकी गांव में चल रही है श्रीमद् भागवत कथा भिण्ड, 13 फरवरी। जिले के अटेर क्षेत्र के ग्राम चौकी में संतोषी माता मन्दिर प्रांगण में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन कथा व्यास 1008 महामंडलेश्वर रामभूषण दास महाराज ने सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष आदि प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सुदामा जी जितेन्द्रिय एवं भगवान कृष्ण के परम मित्र थे। भिक्षा मांगकर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। गरीबी के बावजूद भी हमेशा भगवान के ध्यान में मग्न रहते। पत्नी सुशीला सुदामा जी से बार बार आग्रह करती कि आपके मित्र तो द्वारकाधीश हैं,…
भिण्ड, 13 फरवरी। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकलने वाली भव्य शिव बारात के लिए जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। सनातन परंपरा का निर्वहन करते हुए आयोजन समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को नगर के प्रमुख मंदिरों और मुख्य बाजार में लोगों को पीले चावल (अक्षत) सौंपकर बारात में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया। यह आमंत्रण हल्दी से रंगे चावल के माध्यम से शुभता का प्रतीक बनकर दिया जा रहा है, जो कि शिव बारात का निमंत्रण है। आयोजन समिति के सदस्यों ने नगर के प्राचीन छत्रीबाग हनुमान मन्दिर, नृसिंह मन्दिर, आंजनेय हनुमान मन्दिर, छेदी मन्दिर, लक्ष्मीनारायण मन्दिर,…
भिण्ड, 13 फरवरी। फूप नगर में थाने की स्थापना सन 1937 में हुई थी। जो शासन द्वारा थाने की बिल्डिंगव आवासीय कमरे बनाए गए थे, वह अब जीर्ण शीर्ण अवस्था में हो चुकी है इसी को ध्यान में रखकर मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पुरानी बिल्डिंगों की जगह मध्य प्रदेश के कई थानों में नई बिल्डिंग बनाए बनाई गईं, परंतु कर्मचारियों की आवासीय कमरे एवं थाना परिसर का सौंदर्यीकरण नहीं किया गया। यहां बता दें कि फूप थाने में सत्येन्द्र सिंह राजपूत की पदस्थापना जनवरी 2024 में थाना प्रभारी के रूप में हुई थी। वैसे तो फूप थाने में कई थाना प्रभारी…
भिण्ड, 13 फरवरी। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा द्वारा जिला आबकारी अधिकारी भिण्ड महेश कुमार गौड़ को त्वरित कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उनके मार्गदर्शन में लहार वृत्त प्रभारी अजीत यादव ने शुक्रवार को दबोह कस्बे में आबकारी बल एवं पुलिस थाना दबोह के स्टाफ के साथ रहकोला माता मन्दिर के पास स्थित कंजर डेरा पर पहुंचकर डेरा की विधिवत तलाशी ली तो एक महिला सुष्मिता पत्नी विकास कंजर उम्र 22 वर्ष के कब्जे से 30 पाउच एवं एक कट्टी में करीब 5 लीटर कच्ची शराब, गुडलाहन से निर्मित कच्ची हाथ भट्टी शराब बरामद हुई। जिसकी अनुमानित कीमत 1600…
– दो बार फायर किया, कारतूस मिस होने पर मौके से भागे भिण्ड, 13 फरवरी। देहात थाना क्षेत्र के टीकरी गांव में मजदूरी का पैसा मांगने गए मजदूर से दबंगों ने मारपीट की और गोली चलाई। हालांकि गोली मिस हो गई और मारपीट से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने दबंगई दिखाते हुए कट्टा लहराया और दहशत फैलाने के लिए दो बार फायर किया, हालांकि दोनों बार कारतूस मिस हो गया। कट्टा न चलने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। मारपीट की इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर…
भिण्ड, 13 फरवरी। एनएच 719 पर अज्ञात वाहन की टक्कर में वृद्ध की मौत हो गई। मेहगांव पुलिस को फरियादी एहसान खान ने बताया कि मंगलवार रात 11:45 बजे उसके पिता इस्लाम खान हाईवे पर भिण्ड तिराहा पर जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर चोट आने से इस्लाम की मौत हो गई।
भिण्ड, 13 फरवरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के दीनपुरा गांव में बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में युवक ने एक महिला के साथ मारपीट कर दी। जानकारी के मुताबिक मंजू यादव उम्र 25 साल ने कोतवाली थाना पुलिस को बताया कि घर के सामने बाइक खड़ी करने से रोकने पर आनंद यादव ने उसके साथ मारपीट करते हुए मोबाइल तोड़ दिया। घटना की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। रंजिशन वृद्ध से की मारपीट गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखड़ी गांव में पुराने विवाद को लेकर आरोपी ने वृद्ध के साथ मारपीट कर दी। फरियादी रामकिशन…

