भिण्ड, 05 मार्च। ग्राम पंचायत चम्हेड़ी में बुधवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर फाग सुनी और गायकों का होंसला अफजाई किया। फाग गायन में कीचक और सुदेशना के जीवन के आधार पर फाग गाई गई। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष कालीचरण तोमर, सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष मुरारी सिंह तोमर सहित ग्राम पंचायतों के सरपंच मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत चम्हाडी के सरपंच आरती नीरज राणा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. अमर सिंह जाटव द्वारा किया गया। इस दौरान गायक केशव सिंह पिपाहड़ा, मायाराम प्रजापति चम्हाड़ी, अजब सिंह गोहद, पूरन सिंह राठौर सिलोंहा, ततैया महाराज सिद्ध आश्रम बरथरा, सूबे सिंह यादव सलमपुरा, मोहन सिंह कीरतपुरा तथा ढोलक मास्टर मुरारी लाल ओझा, लक्ष्मी नारायण गोहद महेन्द्र सिंह, मेवाराम आदि लोग मौजूद रहे।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


