भिण्ड, 05 मार्च। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सिलेंश शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पखवाड़ा अंतर्गत प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन प्रो. मोहित कुमार दुबे द्वारा किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने विज्ञान और डॉ. सीसी रमन से संबंधित प्रश्नों का पीपीटी के माध्यम से उत्तर दिया। सभी प्रश्नों में विज्ञान के सभी क्षेत्रों को शामिल किया गया, इसके साथ-साथ करंट अफेयर का भी उपयोग किया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रश्नों के उत्तर न दिए जाने पर उन्हें ऑनलाइन मोड में प्रो. मोहित कुमार दुबे और डॉ. आशीष गुप्ता द्वारा उनको समझाया गया। इस प्रश्न मंच प्रतियोगिता में शिवांश सिंह भदौरिया ने प्रथम, आयुष सिंह भदौरिया ने द्वितीय एवं गौरव सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय स्टाफ ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


