– भाजपा मण्डल अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
भिण्ड, 05 मार्च। होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के दबोह मण्डल अध्यक्ष शिवकुमार गोस्वामी ने क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। स्थानीय रेस्ट हाउस पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ होली मिलन कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष ने कहा कि होली का यह त्यौहार आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक है।
उन्होंने अपील करते हुए कहा कि रंगों का यह उत्सव हमारे जीवन में नई उमंग और उत्साह लेकर आए। हम सभी पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाएं। होली के त्यौहार में प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करें। यह होली क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। इस अवसर पर मंडल के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। इस मौके पर शिवकुमार गोस्वामी, ब्रजेंद्र गुर्जर, शरद खेमरिया, चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, जितेन्द्र यादव, मुन्ना दोहरे, मानसिंह दोहरे, राजीव तिवारी, राजनरायन सिरधार, मोहित सिरदार, श्याम सिरधर, राज यादव, मुकेश यादव, सुमित मिश्र, अरविन्द गुप्ता, अरविंद हरकारा, चंद्रप्रकाश कौरव, राजीव मिश्रा, अतुल वैध, भूरे यादव, रामलखान कुहांरे, रामाधार सर्राफ, बिरजू शर्मा, ओमप्रकाश कौरव, पिंटू गुबरेले, राज नारायण दोहरे, रामकुमार गोस्वामी, सुनील शर्मा मौजूद रहे।


