- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– देशी कट्टा व जिन्दा राउण्ड बरामद भिण्ड, 03 मार्च। डीआईजी/एसपी भिण्ड डॉ. असित यादव एवं एएसपी संजीव पाठक के निर्देशन में तथा सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात मुकेश शाक्य के नेतृत्व में होली के पावन पर्व पर भिण्ड शहर की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करते हुए थाना क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है तथा वाहन मोबाईल व्यवस्था गश्त पर लगाई गई है। इसी तारतम्य में मंगलवार को होली पर्व के दौरान 5 बजे एक व्यक्ति रेलवे क्रॉसिंग के पास अटेर रोड पर 315 बोर का देशी कट्टा व जिन्दा राउण्ड…
भिण्ड, 03 मार्च। दबोह पुलिस ने हत्या के मामले में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है। जानकारी के अनुसार कस्बा दबोह में 22 फरवरी की शाम 6 बजे हाईस्कूल के सामने भिण्ड-भाण्डेर रोड पर रामबिहारी पाठक के साथ मोटर साइकिल पर पीछे बैठकर मुकेश कुरचानिया जा रहा था, तभी वहीं दूसरी मोटर साइकिल पर खड़े होकर दो युवकों ने मुकेश कुरचानिया को जान से मारने की नियत से कट्टे से गोली मार दी। जिससे अस्पताल पहुंचते ही मुकेश की मौत हो गई। फरियादी रामबिहारी पाठक की शिकायत पर थाना दबोह में धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के…
भिण्ड, 03 मार्च। शहर के परशुराम मन्दिर में आयोजित बैठक में परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने यूजीसी का विरोध व एनएच 719 के विस्तार का मुद्दा उठाया। उन्होंने 8 मार्च को दिल्ली पहुंचकर अपनी बात देश की राजधानी तक पहुंचाने का बिगुल फूंका। इसके लिए बड़ी संख्या में लोगों से शामिल होने की अपील की। बैठक में यूजीसी को काला कानून बताकर इसका विरोध जताया। उन्होंने कहा 8 मार्च को दिल्ली में स्वामी आनंद स्वरूप महाराज, क्षत्रिय करणी सेना अध्यक्ष राज शेखावत और राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना अध्यक्ष के नेतृत्व में महा आंदोलन करने की बात कही। उन्होंने…
भिण्ड, 03 मार्च। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के निर्देशन में कलेक्ट्रेट जिला ई-दक्ष केन्द्र भिण्ड में सुशासन को बढ़ावा देने विषयक जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण कलेक्टर के निर्देशन एवं नरोन्हा प्रशासन अकादमी के सौजन्य से तीन दिवसों में पृथक-पृथक दिनांकों में विभिन्न विभागों के लगभग 50 अधिकारियों/ कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर चेष्टा जैन एवं विनोद विजोलिया, सहायक प्राध्यापक, एमजेएस महाविद्यालय द्वारा अधिनियम संबंधी आवेदन प्रक्रिया, समय-सीमा, अपील प्रावधान, दण्ड व्यवस्था एवं ऑनलाइन पोर्टल संचालन संबंधी जानकारी दी। कार्यक्रम का समन्वय जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधक सौरभ उपाध्याय ने किया। एससी वर्ग के विद्यार्थी निर्धारित 15 मार्च से…
भिण्ड, 03 मार्च। नगर परिषद मेहगांव द्वारा 20 फरवरी को जारी साधारण सम्मेलन की सूचना के बावजूद सोमवार को निर्धारित बैठक स्थगित हो गई। अध्यक्ष कंचन पिंटू राठौर के आदेश पर 2 मार्च दोपहर 2 बजे नगर परिषद हॉल में होने वाली इस बैठक में विकास कार्यों और महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी थी। लेकिन अज्ञात कारणों से अध्यक्ष की अनुपस्थिति के चलते बैठक आगामी तिथि तक टाल दी गई। पार्षदों का आरोप है कि अध्यक्ष को बहुमत का समर्थन नहीं मिला, इसलिए उन्होंने बीमारी का बहाना बनाया। वहीं नगर परिषद के सीएमओ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है।…
भिण्ड, 03 मार्च। घर-घर गीता का प्रचार हो जन अभियान के अंतर्गत बायपास रोड स्थित अर्जेटेश्वर महादेव मन्दिर परिसर में गीता स्वाध्याय किया गया। कार्यक्रमों की शुरुआत मन्दिर के महंत व यजमान 108 रामदास महाराज ने भगवान कृष्ण के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर की। विश्व गीता प्रतिष्ठानम के मीडिया प्रभारी शैलेश सक्सेना ने बताया कि घर-घर गीता का प्रचार अभियान जगत एक वर्ष से भी अधिक समय से नियमित रूप से चल रहा है। स्वाध्याय पत्र का वचन जिला संयोजक विष्णु कुमार शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति घर पर प्रतिदिन गीता का पाठ करें…
– 8 मार्च को होगा जिला स्तरीय खेल महोत्सव भिण्ड, 03 मार्च। आगामी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम के संबंध में कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, विभागीय दायित्वों का निर्धारण एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर किारोड़ीलाल मीणा ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार करने, विभागीय दायित्वों का स्पष्ट निर्धारण एवं सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने…
– विश्व श्रवण दिवस के तहत की जाने वाली जिला स्तरीय गतिविधियों के संबंध में बैठक आयोजित भिण्ड, 03 मार्च। विश्व श्रवण दिवस अंतर्गत की जाने वाली जिला स्तरीय गतिविधियों के संबंध में कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग एवं अन्य संबंधित विभाग अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने निर्देशित किया कि सभी विद्यालयों में स्कूली बच्चों के कान या श्रवण संबंधी विशेष जांच और जागरूकता गतिविधियों का आयोजन…
भिण्ड, 03 मार्च। ग्वालियर इटावा भिण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग-719 को सिक्सलेन बनाने की मांग को लेकर समाजसेवियों और संत समाज के बाद अब पूर्व सैनिक संगठन ने भी आंदोलन की राह पकड़ी है। शहीद स्मारक पर आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि 11 मार्च को मेहगांव में पूर्व सैनिक एकत्रित होकर प्रदर्शन करेंगे। बैठक में पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से हाईवे को अपग्रेड करने की मांग की जा रही है, लेकिन शासन स्तर पर ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। संगठन ने आरोप लगाया कि लगातार हादसों में लोगों की जान जा रही है,…
– समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित भिण्ड, 03 मार्च। समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी तथा कई अधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने विशेष रूप से सीएम हेल्पलाइन पर ध्यान केन्द्रित करते हुए लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करें। 50 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों पर विशेष ध्यान दिया…

