- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 05 मार्च। ऊमरी थाना क्षेत्र के ग्राम बिलाव में 70 वर्षीय बुजुर्ग रामसिया यादव की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार शाम की है। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम करीब पांच बजे रामसिया यादव अपने खेत के पास बीहड़ क्षेत्र में बकरी चरा रहे थे। इसी दौरान गोदन यादव अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही विवाद में बदल गई। आरोप है कि गोदन ने रामसिया की कुल्हाड़ी…
भिण्ड, 05 मार्च। डीआईजी/ एसपी डॉ. असित यादव एवं एएसपी संजीव पाठक के निर्देशन में, सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात मुकेश शाक्य के नेतृत्व में होली के पावन पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करते हुए थाना क्षेत्र में अवैध हथियार व गुण्डा बदमाशों पर लगातार कार्रवाई जारी है। थाना क्षेत्र में लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसा जाकर सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है। बुधवार को रात्रि करीब 9 बजे बीटीआई स्कूल के अन्दर एक व्यक्ति कोई अप्रिय घटना घटित करने की नियत से 315 बोर का देशी कट्टा व एक जिन्दा राउण्ड लिए…
भिण्ड, 05 मार्च। जिले के समस्त शैक्षणिक संस्थाओं में प्रवेशित अजा वर्ग के विद्यार्थी एमपीटास पोर्टल पर निर्धारित दिनांक के पूर्व आवेदन करना सुनिश्चित करें। 15 मार्च के पश्चात पात्र विद्यार्थियों का आवेदन जमा किए जाने से बंचित होने पर संबंधित संस्थाएं जिम्मेदार होंगी। जिला संयोजक अनुसूचित जाति एवं जनजातीय कार्य विभाग भिण्ड ने बताया है कि एमपीटास पोर्टल पर अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति, प्रीमैट्रिक छात्रवृति योजनांतर्गत शैक्षणिक वर्ष 2022-2023, 2023-24 एवं 2024-25 के आवेदन हेतु 15 मार्च से पोर्टल बंद किए जाने के संबंध में आयुक्त अजा विकास मप्र भोपाल का पत्र के द्वारा प्रबंध संचालक मप्र राज्य…
सर्वजन सुखाय सामाजिक संस्था अनूपपुर द्वारा होली पर्व की शुभकामनाएं अनूपपुर, 05 मार्च। अनूपपुर जिले में सर्वजन सुखाय सामाजिक संस्था द्वारा होली उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी मातृशक्ति में अलाव ने होली के गीत की सुंदर प्रस्तुति देकर बनाया और एक दूसरे को अमीर और गुलाल और फूलों की वर्षा कर देश में शांति, सदभावना, सामाजिक समरसता एवं विकसित और समृद्ध भारत के लिए संकल्प लिया। सभी महिलाएं आज ब्रज में होली रे रसिया होली खेले तो आ जइयो बरसाने जैसे सुंदर होली गीत के माध्यम से रंग रंग कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई गई। इस अवसर पर…
– राकेश अचल भारत में इस समय युद्ध उन्माद चरम पर है। भारत अपनी पारंपरिक विदेश नीति से इतर जिस नीति पर चल रहा है उस पर बहस राष्ट्रद्रोह कहा जाता है। भारत को युद्ध की धुंध में ओझल होती चुनौतियों के प्रति आगाह कराना भैंस के आगे बीन बजाने जैसा है। भैंस बीन बजाने पर भी खड़ी पगुराती रहेगी। फिर भी कुछ लोग हैं जो ये काम बिना लाभ-हानि की चिंता किए बिना करते हैं। भारत इजराइल-अमेरिका के साथ और ईरान के खिलाफ खड़ा है, ये जानते हुए भी कि ये घाटे का सौदा है। युद्ध की धुंध में…
– कलेक्टर-एसपी की अपील- शांति और भाईचारे के साथ मनाएं होली भिण्ड, 03 मार्च। होलिका दहन के साथ रंग पंचमी तक चलने वाले होली के पांच दिवसीय त्यौहार आरंभ हो गया है। इसी क्रम में सोमवार की रात जिलेभर में होलिका दहन किया गया। शहर के मध्य स्थित राज होली चौक पर 200 वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत इस वर्ष भी जिले की सबसे बड़ी होलिका का दहन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। पंडितों द्वारा विधि-विधान से पूजन के बाद अग्नि प्रज्वलित की गई। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं शहर में भीम…
भिण्ड, 03 मार्च। बुराई पर अच्छाई की जीत विषय पर ब्रह्माकुमारी संस्थान मालनपुर द्वारा होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में आए हुए सभी भक्तजनों को संचालिका ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने संदेश दिया कि होली मनाने का तीन अर्थ है, पहले हम बुराई को त्याग करें और अच्छाई को अपनाये तथा स्वच्छता, पवित्रता को जीवन में धारण करें एवं जो भी कुछ किसी से हमारे लिए गलत हुआ, उसको माफ कर दें। हमने किसी के साथ गलत किया तो उसकी माफी मांग ले। इस प्रकार से जो हो गया उसे भूल कर सुख, शांति, प्रेम, आनंद, ज्ञान, गुण…
भिण्ड, 03 मार्च। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुरैना विभाग द्वारा सेवा संगम कार्यक्रम का आयोजन सुरेश दादा वेंकट हॉल बायपास रोड भिण्ड में किया गया। सेवा संगम में मुरैना, भिण्ड, दतिया, लहार में कार्यरत 50 से अधिक सामाजिक संस्थाओं के प्रमुख जनों की भागीदारी रही। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र सेवा प्रमुख ओमप्रकाश सिसोदिया ने कहा कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, उसका जीवन केवल अपने सुख-सुविधाओं तक सीमित नहीं होता, बल्कि समाज से जुड़कर ही पूर्णता प्राप्त करता है। जब व्यक्ति समाज हित एवं लोक हित को ध्यान में रखकर कार्य करता है, तब…
– उपाध्यक्ष, पार्षद ने खोला अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा भिण्ड, 03 मार्च। गोहद नगर पालिका परिषद में विगत दिवस पार्षद पुत्र व सीएमओ के बीच हुई मारपीट व एफआईआर में नया मोड़ आ गया है। वार्ड 13 के पार्षद शैलेन्द्र दशरथ सिंह गुर्जर के निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में उपाध्यक्ष सुनील कांकर, पार्षद शैलेन्द्र सिंह गुर्जर एवं अभिभाषक संघ अध्यक्ष विकास कांकर, पार्षद राघवेन्द्र भार्गव, देवेश भार्गव ने नगर पालिका अध्यक्ष मंजू जगदीश माहौर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यहां उपाध्यक्ष एवं पार्षदों ने एक स्वर में कहा कि नगर पालिका परिषद में हुई घटना निंदनीय है, इस…
भिण्ड, 03 मार्च। जिला न्यायालय ने पांच साल पुराने हत्या के प्रयास के मामले में सुनवाई करते हुए मुख्य आरोपी को सात वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोषी पर अर्थदण्ड भी लगाया है। वहीं सह-आरोपी को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया गया। घटना सुरपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम चिलौंगा की है। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत में विचाराधीन यह प्रकरण 18 जून 2020 का है। अपर लोक अभियोजक अवधेश चौधरी के अनुसार फरियादी रामविलास गांव के पास बकरियां चरा रहे थे, जबकि उनका बेटा अंशू खटीक खेत की ओर जा रहा था। इसी…

