भिण्ड, 05 मार्च। भारतीय जनता युवामोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने शहर में लोगों को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी एवं कहा कि होली महापर्व सनातन संस्कृति,एकता, सद्भावना और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।
होली के अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पाठक ने राजनेताओं, समाजसेवी एवं युवा लोगों के साथ गुलाल एवं रंग लगाकर होली महापर्व को मनाया। उन्होंने कहा कि हमारे देश में आज के आधुनिक युग में भी होला के पावन पर्व पर लोग रंगों के रंग-बिरंगे रंग में सराबोर होकर हर्षोल्लास के साथ दिल से एक दूसरे के साथ अपने गंभीर से गंभीर मनमुटाव भूलकर होली के पावन पर्व को मानते हैं। होली सिर्फ त्यौहार नहीं है अपितु पाप पर पुण्य की विजय और अधर्म पर धर्म की विजय का त्योहार है, भारतीय सनातन संस्कृति का यह पर्व प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा त्योहार है, जिसमें ना कोई छोटा होता है, ना कोई बड़ा होता है। समाज के सभी वर्ग आपस में मिलकर सभी भेदभाव को भूल करके उत्साह के साथ इस त्योहार को मनाने का काम करते हैं।
Thursday, June 25
BREAKING
- केन्द्रीय मंत्री सिंधिया और सोनोवाल ने एक साथ कार-पूलिंग कर दिया ईंधन संरक्षण का संदेश
- ग्रामीण भारत, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र निर्माण की नई कथा ‘उड़ चल अपने देश’
- 15 दिन में वैधानिक जानकारी मिले अन्यथा सरकार के खिलाफ होगा महाअभियान
- डिप्टी कलेक्टर ने दीनपुरा स्कूल का किया निरीक्षण
- मोहर्रम पर्व सद्भाव के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं : कलेक्टर
- ग्वालियर से शव पहुंचते ही परिजनों का फूटा गुस्सा, गोहद चौराहे पर लगाया जाम
- साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु भिण्ड जिले में ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान का शुभारंभ
- कांग्रेस का नया कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ शुरू


