- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 08 मार्च। रंग पंचमी के अवसर पर रविवार को गोहद नगर के नया बस स्टैण्ड तिराहा महाराजा अग्रसेन चौक पर अग्रवाल समाज के जनक महाराजा अग्रसेन की भव्य प्रतिमा अनावरण एवं रंगपंचमी महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें खनेता धाम के महंत महामण्डलेश्वर रामभूषण दास महाराज एवं पूर्व विधायक ग्वालियर पूर्व मुन्नालाल गोयल मुख्य रूप से मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन शारदा बैंक्वेट गार्डन में रविवार को सुबह 10 बजे से किया गया तथा होली मिलन समारोह मनाया गया। इस दौरान सभी लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।…
भिण्ड, 08 मार्च। होली के पांच दिन के त्योहार के अंतिम रंगपंचमी के अवसर पर गोहद नगर रंगों में सरोवर हुआ। टोली बनाकर लोग निकले और परिचितों के साथ रंग गुलाल के साथ फूलों की होली खेली। गोहद नगर में रंगपंचमी की होली पूरे ग्वालियर चम्बल सम्भाग में पहचान रखती है। गोहद की रंगपंचमी का इतना शौक था कि लोग रंगपंचमी के दिन अगर न्यायालय में तारीख लगती तो उसे वकील से कहकर बढ़वा लेते थे। गोहद के प्रमुख रास्तों और गली मोहल्लों में कड़ाव रखे जाते थे। लेकिन धीरे धीरे यह संस्कृति समाप्त होती जा रही थी, गोहद में…
– एसडीएम विजय यादव ने किया निरीक्षण – किसानों को समझाया रजिस्ट्री का महत्व, कहा- बिना इसके नहीं मिलेगा खाद भिण्ड, 08 मार्च। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के निर्देशन में जिलेभर में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इसी क्रम में एसडीएम लहार विजय सिंह यादव ने राजस्व टीम के साथ विभिन्न ग्रामों में शिविरों का औचक निरीक्षण किया तथा कार्यों में गंभीर लापरवाही मिलने पर सख्त रुख अपनाते हुए 3 पटवारियों को निलंबित कर दिया है, जबकि 12 अन्य पटवारियों का 5-5 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। भ्रमण के दौरान एसडीएम विजय…
भिण्ड, 08 मार्च। दबोह नगर के मौजूदा सरकारी नक्शे और सैटेलाइट मैप में बड़ी विसंगति का मामला सामने आया है। इस संबंध में स्थानीय निवासी रामलखन कुरचानिया ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायतकर्ता का दावा है कि नक्शों में तकनीकी खामी के कारण कई दशक पुरानी सरकारी इमारतें अवैध घोषित होने की कगार पर आ सकती हैं। शिकायत में बताया गया है कि दबोह का मौजूदा नक्शा और सैटेलाइट नक्शा उत्तर दिशा की ओर 66 फीट और पूर्व दिशा की ओर करीब 22 फीट खिसका हुआ है। इस तकनीकी गड़बड़ी के कारण आज…
भिण्ड, 08 मार्च.मनीष दुबे। द संस्कार स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित माताओं एवं महिला अभिभावकों का सम्मान करते हुए उन्हें मातृशक्ति के रूप में आदर प्रदान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण के साथ हुई, जिसमें विद्यालय परिवार की ओर से सभी माताओं का स्वागत किया गया। इसके बाद महिलाओं के लिए कई रोचक गतिविधियां, फनी क्विज, रैपिड फायर राउण्ड और मनोरंजक गेम्स आयोजित किए गए, जिनमें सभी माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का वातावरण हंसी-मजाक और उत्साह से भर गया। कार्यक्रम का संचालन सोम सर…
– ई विकास आधारित खाद वितरण प्रणाली का भी मिलेगा लाभ भिण्ड, 08 मार्च.मनीष दुबे। शासन के निर्देशानुसार फार्मर रजिस्ट्री किए जाने के निर्देशों के क्रम में ग्रामों में शिविर लगाए जा रहे हैं। सभी तहसीलों में कृषकों से संपर्क कर पंजीयन किये जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को रौन, तहसील मिहोना के ग्राम चाचीपुरा, तहसील मौ के ग्राम गुहीसर, ग्राम लावन सहित विभिन्न ग्रामों में कैम्प आयोजित कर फार्मर रजिस्ट्री की गई। मप्र में खाद (यूरिया/ डीएपी) वितरण अब पूरी तरह डिजिटल हो गया है। एक अप्रैल से फार्मर आईडी, आधार और भूमि विवरण लिंक होना अनिवार्य…
भिण्ड, 08 मार्च। मप्र शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण की ओर अग्रसर होते हुए कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अंजू तोमर के निर्देशन में शासन निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फिट इंडिया वूमेंस सप्ताह का आयोजन जिला अंतर्गत सभी परियोजनाओं और आंगनबाड़ी केन्द्रों पर माइक्रो लेवल पर कराया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी अंजू तोमर के अनुसार फिट इंडिया वूमेन सप्ताह शासन द्वारा निर्धारित केवल एक गतिविधि ना होकर महिलाओं और बालिकाओं को स्वस्थ और फिट रखने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कराया जा रहा है। जिसमें…
– शर्मा ने लगातार जिला मीडिया प्रभारी रहते हुए किया कीर्तिमान स्थापित भिण्ड, 08 मार्च। मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. प्रभात झा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर, जिला मीडिया प्रभारी के महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वाह करने वाले अजय कुमार शर्मा को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने भिण्ड जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने अजय शर्मा को जिला मीडिया प्रभारी बनाकर मीडिया के स्तंभ को मजबूत बनाने का कार्य किया है। उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे स्व. प्रभात झा जब…
भिण्ड, 08 मार्च। भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए भिण्ड जिले के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने तरुण शर्मा को भाजपा जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। तरुण शर्मा की यह नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी मप्र के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति एवं केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के विशेष आशीर्वाद से की गई है। संगठन ने उनके पिछले कार्यों और पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा को देखते हुए उन्हें जिले के उपाध्यक्ष पद की कमान सौंपी है। कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर…
भिण्ड, 08 मार्च। शा. महर्षि अरविन्द महाविद्यालय गोहद की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर शीर्षक ‘मेरा भारत के लिए युवा एवं डिजिटल साक्षरता के लिए युवा’ का आयोजन 12 मार्च तक तोड़े वाली माता का पुरा वार्ड क्र.17 गोहद में किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. विनय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने शिविर के महत्व पर प्रकाश डाला एवं शिविर में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के जीवन में आने वाले बदलाव के बार में अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. एमएस परिहार ने शिविर की प्रत्येक गतिविधि पर केन्द्रित करते हुए…

