Author: Jagran Today

भिण्ड, 01 अप्रैल। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेहगांव में नवीन ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एसडीएम मेहगांव नवनीत शर्मा, सीबीएमओ डॉ. अनिल शर्मा, एसडीओपी मेहगांव सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेहगांव में नवीन ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का शुभारंभ हुआ है, यह यूनिट मेहगांव वासियों के लिए वरदान साबित होगी। अब यहां ब्लड को सुरक्षित रूप से स्टोर किया जा सकेगा, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को तत्काल रक्त उपलब्ध हो सकेगा।…

Read More

-तिलक-माला से स्वागत कर किताबों के साथ नए सत्र की शुरुआत भिण्ड, 01 अप्रैल। जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में स्कूल चलें हम अभियान के अंतर्गत प्रवेशोत्सव कार्यक्रम उत्साह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने मेहगांव के पीएमश्री शा. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्कूल चलें हम अभियान के अंतर्गत प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जहां नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। प्रवेशोत्सव के अवसर पर मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा ही बच्चों के जीवन की दिशा तय करती है। शिक्षा देश के भविष्य की…

Read More

– सपनों को पंख लगाने का माध्यम है स्कूल : कामना सिंह – छात्र-छात्राओं का हुआ आत्मीय स्वागत, साइकिल व पुस्तकें वितरित भिण्ड, 01 अप्रैल। स्कूल चलें हम अभियान के तहत जिलेभर में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किए गए। जिला मुख्यालय स्थित सांदीपनि शा. उमावि क्र.2 भिण्ड में विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह के मुख्य आतिथ्य एवं जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया के विशिष्ट आतिथ्य में जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें एवं साइकिल वितरण कर शिक्षा…

Read More

भिण्ड, 01 अप्रैल। शासन के निर्देशानुसार स्कूल चलें अभियान के अंतर्गत स्थानीय शा. पीएमश्री कन्या हाईस्कूल में प्रवेश उत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता शिव नारायण दुबे बल्लू बकील ने की। मुख्य अतिथि नप अध्यक्ष विमला नरेन्द्र दुधारिया, विशेष अतिथि के रूप में पूर्व नप उपाध्यक्ष अंजनी कुरचानिया, केशव गुप्ता, भगवती दुबे, पार्षद राममोहन मुद्गल, शरद खेमरिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नवागत छात्राओं का तिलक लगाकर और मुंह मीठा कराकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व नप उपाध्यक्ष अंजनी कुरचानिया ने कहा कि वर्तमान समय की सबसे बड़ी मांग और जरूरत केवल शिक्षा है। उन्होंने जोर…

Read More

भिण्ड, 01 अप्रैल। नवीन शिक्षण सत्र के प्रारंभ में शासकीय सांदीपनि सीएम राईज उमा/ मावि लहार में प्रवेशोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित पार्षद वार्ड क्र.5 लहार संगीता/ चक्रेश समाधिया, विशिष्ट अतिथि के रूप में मण्डल अध्यक्ष लहार सुभाष अग्निहोत्री, वरिष्ठ समाजसेवी रवि पाराशर, वरिष्ठ पत्रकार संजीव चौधरी, मण्डल उपाध्यक्ष रामकुमार दीक्षित, नरेश सिंह बघेल एडवोकेट सहित मुख्य नगर पालिका अधिकारी लहार रमाशंकर शर्मा, खण्ड श्रोत समन्वयक लहार अजय कुमार झा, वरिष्ठ बीएसी उमाशंकर त्रिपाठी, जानकी नन्दन समाधिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। नवीन शिक्षण सत्र के प्रारंभ में प्रवेशोत्सव के अवसर पर…

Read More

भिण्ड, 01 अप्रैल। मप्र में एक अप्रैल को नए शैक्षणिक सत्र के लिए शासकीय विद्यालयों में भव्य प्रवेश उत्सव और स्कूल चलें हम अभियान शुरू हुआ। जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल से किया। इसी क्रम में शा. उमावि मालनपुर में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य पीएस कुशवाह के मार्गदर्शन में विद्यालय को भव्य तरीके से सजाया गया और नवप्रवेशी छात्रों को तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर प्रवेश कराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नप अध्यक्ष मालनपुर रायश्री मुकेश किरार, विशिष्ट अथिति थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सोनी, नप सीएमओ रेहान अली, वार्ड 14…

Read More

भिण्ड, 01 अप्रैल। गोहद चौराहा थाना क्षेत्रांतर्गत गोहद चौराहा इलाके में आपसी मुंहबाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गया। घटना में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार विवाद के दौरान गोलीबारी होने की भी सूचना है, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों में राजवीर सिंह, जयवीर सिंह तोमर निवासी गोहद चौराहा, रामपाल सिंह तोमर, कल्लू तोमर निवासी छीमका तथा रामनिवास जाटव निवासी रूरी का पुरा शामिल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत…

Read More

भिण्ड, 01 अप्रैल। भारत की जनगणना-2027 का प्रथम चरण यथा मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य एक मई से 30 मई तक किया जाना है। इस हेतु भोपाल से प्रशिक्षण प्राप्त जिले से नामित मास्टर ट्रेनर रविकांत सिंह एवं जनगणना कार्य निदेशालय मप्र भोपाल से भानुप्रताप सिंह जिला जनगणना प्रभारी द्वारा जनगणना 2027 से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में जनगणना 2027 से संबंधित 3 दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिवस में एप के उपयोग एवं डाटा सुरक्षा, प्रगणकों द्वारा परिवारों से संपर्क करने की विधि इनकार, संवेदनशील स्थितियों और शिष्टाचार प्रोटोकॉल, प्रश्न पूछने की विधि को संभालना,…

Read More

-आईटीआई के पास स्थित मंशापूर्ण हनुमान मन्दिर परिसर में हो रही है कथा भिण्ड, 01 अप्रैल। शहर के आईटीआई के पास स्थित मंशापूर्ण हनुमान मन्दिर प्रांगण में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास अतुल कृष्ण शास्त्री महाराज ने कृष्ण रुक्मणि विवाह का बहुत ही मन मोहक वर्णन किया। शास्त्री ने बताया कि भीष्मक का बड़ा पुत्र रुक्मी भगवान श्रीकृष्ण से शत्रुता रखता था। वह बहन रुक्मिणी का विवाह शिशुपाल से कराना चाहता था। रुक्मी ने अपनी मनमानी करके किसी की भी बात नहीं सुनते हुए रुक्मिणी का विवाह शिशुपाल के साथ ही करने का निश्चय किया था। उसने…

Read More

भिण्ड, 01 अप्रैल। जनपद के ग्राम पंचायत बबेड़ी में विगत शाम कथा व्यास देवेन्द्र चौहान रामायणी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हनुमत कथा मंच पर आध्यात्मिक कवि सम्मेलन दशरथ सिंह कुशवाह अध्यक्ष भारतीय साहित्य सदन की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। संचालन कवि अंजुम मनोहर ने किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती वंदना सतेन्द्र सिंह राजावत ने सस्वर प्रस्तुत की। काव्य पाठ करने वाले कवियों में प्रदीप वाजपेई युवराज, राधा तोमर, शशिबाला राजपूत ने भक्ति रस से ओतप्रोत रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम संयोजक बृजेन्द्र सिंह कुशवाह ने कवि अतिथियों का ग्राम वासियों के सहयोग…

Read More