- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– राकेश अचल मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायकों के दिन अच्छे नहीं चल रहे। कभी उनका चुनाव शून्य घोषित हो जाता है तो कभी अदालत से उन्हें जेल भेजने के आदेश जारी हो जाते हैं। यानि किसी न किसी के सिर पर खतरे की तलवार लटक रही है। ताजा मामला दतिया के कांग्रेस विधायक राजेन्द्र भारती का है। ढाई दशक पुराने मामले में भाजपा नेता की एक याचिका पर चल रही सुनवाई के चलते एमपी एमएलए कोर्ट ने भारती को जेल की सजा सुना दी। गिरफ्तारी के आदेश भी दिए और तत्काल जमानत भी, अपील का वक्त भी। इससे पहले…
– दंदरौआ, कांक्सी और रावतपुरा धाम में रही सर्वाधिक भीड़, दिनभर चले अनुष्ठान भिण्ड, 02 अप्रैल। जिले में हनुमान जयंती के अवसर पर आस्था का विराट उत्सव देखने को मिला। दंदरौआ सरकार हनुमान मन्दिर में डॉक्टर हनुमान, लहार क्षेत्र के कांक्सी सरकार जज हनुमान मन्दिर में और रावतपुरा सरकार हनुमान मन्दिर में चल रहे विशेष अनुष्ठानों के चलते लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से देर शाम तक भक्ति, अनुष्ठान और भण्डारे का सिलसिला जारी रहा, जिससे पूरा क्षेत्र रामभक्ति में डूबा नजर आया। जिले के प्रसिद्ध दंदरौआ सरकार हनुमान मन्दिर के गर्भगृह में फूल बंगला सजाकर रुद्राभिषेक किया गया।…
भिण्ड, 02 अप्रैल। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर गोहद नगर में इस वर्ष छेकुर वाले हनुमान मन्दिर पर भव्य मेला एवं पारंपरिक दंगल का आयोजन उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र भर से हजारों श्रद्धालु एवं दर्शक शामिल हुए, जिससे पूरे नगर में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला। सुबह से ही हनुमान मन्दिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में विशेष श्रृंगार, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें…
भिण्ड, 02 अप्रैल। माता अंजनी के लाल हनुमान लला का जन्मोत्सव आलमपुर में भक्तिभाव के साथ धूमधाम से मनाया गया है। हनुमान जयंती के अवसर पर मन्दिरों में स्थापित संकट मोचन हनुमान लला की प्रतिमाओं का मनमोहक श्रृंगार किया गया। हनुमान जयंती के चलते सुबह से ही मन्दिरों में दर्शनार्थियों के आने का क्रम शुरू हो गया था और दोपहर तक दर्शनार्थियों के आने का सिलसिला लगा रहा। इस दौरान अनेक भक्त गणों ने हनुमानजी के दरवार में सुन्दरकाण्ड पाठ किया। नगर के दर्शनार्थियों ने हनुमान जी की पूजा अर्चना कर चना, गुड़ इत्यादि का प्रसाद चढ़ाया। हनुमान जयंती के…
-ग्रामीणों से चर्चा कर स्वावलंबी गौशाला, कामधेनु योजना, गौकाष्ठ तथा बागवानी के प्रोत्साहन पर दिया जोर भिण्ड, 02 अप्रैल। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने ग्राम पंचायत सगरा पहुंचकर शासकीय गौशाला सगरा का निरीक्षण कर गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पशु कल्याण को मजबूत बनाने पर जोर दिया। साथ ही गौशाला की क्षमता, गायों की सं या और चारे की उपलब्धता की जानकारी ली। गौशाला संचालकों ने बताया कि 250 गायों की क्षमता वाली गौशाला में फिलहाल 200 गायें हैं, जिनमें 15 दुधारू हैं। चारा और स्वास्थ्य सुविधाओं पर संतोष जताते हुए बेहतर प्रबंधन के सुझाव दिए। उन्होंने स्थानीय लोगों…
– विधायक कुशवाह ने भिण्ड व्यापार मेले का किया उद्घाटन भिण्ड, 02 अप्रैल। स्व. हरिकिशन दास भूता की स्मृति में आयोजित होने वाले भिण्ड व्यापार मेले का औपचारिक उद्घाटन निराला रंग बिहार परिसर में विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर फीता काटकर किया और उन्होंने इससे पूर्व स्व. हरिकिशन दास भूता एवं महाकवि निराला के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि यह मेला कई वर्षों से आयोजित किया जाता रहा है। मेला हमारी संस्कृति की मुख्य पहचान है, मेले में व्यापारी अपनी दुकान…
– इंसानियत आश्रम में चल रहा है श्वान का इलाज भिण्ड, 02 अप्रैल। घायल श्वान को बचाने के लिए कुछ नेकदिल लोग पटना (बिहार) 900 किमी की दूरी एवं दो दिन का सफर तय कर भिण्ड पहुंचे और घायल श्वान को इंसानियत आश्रम भिण्ड में भर्ती कराया जहां उसका उपचार किया जा रहौ। उनका एकमात्र उद्देश्य था कि एक बेजुबान पशु की जान बचाना, जो असहनीय दर्द और तकलीफ से गुजर रहा था। उन्होंने बताया कि उस बेजुबान की कमर टूट गई है, जिसकी वजह से वह चल-फिर नहीं पा रहा था। उसे पहले बनारस शहर में भी दिखाया गया,…
– जिला कांग्रेस कमेटी करेगी जन की बात कार्यक्रम भिण्ड, 02 अप्रैल। ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस सुनेगी जन की बात कार्यक्रम के तहत भारौली तिराहे के पास जिला कार्यालय पर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने आम जनता से जनसमस्याओं की लिखित रूप से शिकायत प्राप्त कर समस्याओं के निदान कराने का आश्वासन दिया। बघेल ने कहा कि तीन इंजन वाली भाजपा सरकार में भिण्ड जिले की जनता मूलभूत सुविधाओं से पूरी तरह से वंचित है, यहां ज्यादातर विभागों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पार कर चुका है। उन्होंने कहा कि जिले में विकास कार्य ठप पड़े हैं,…
भिण्ड, 02 अप्रैल। मेहगांव नगर में पचैरा रोड दैपुरिया कॉलेज के पास चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिवस कथा वाचक भागवत रत्न अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आचार्य विमलकृष्ण पाठक ने की भागवत का महात्म्य समझाया। उन्होंने कहा कि जिनके जीवन में ज्ञान की गति होती हैं वही भागवत हैं जो कथा हमें भवसागर के पार लगा दे वही भागवत है जब भगवान बैकुंठ धाम को जाने लगे तब उद्धव जी ने कहा कि हे प्रभु अब हम लोग किसकी भक्ति करेंगे कैसे आपके बगैर रहेंगे भगवान ने कहा कि हम कलयुग में श्रीमद्भागवत कथा छोड़कर जा रहे…
– डॉ. उमा शर्मा प्रांतीय गतिविधि संयोजक महिला एवं डॉ. हिमांशु बंसल प्रांतीय गतिविधि संयोजक पर्यावरण घोषित भिण्ड, 02 अप्रैल। भारत विकास परिषद मध्य भारत उत्तर प्रांत में नवीन सत्र 2026 से 27 के लिए भिण्ड के दो वरिष्ठ सदस्य को प्रांत की कार्यकारिणी में स्थान मिला है। डॉ. उमा शर्मा को प्रांतीय कार्यकारिणी में गतिविधि संयोजक महिला सहभागिता का दायित्व मिला है। वे शाखा जागृति की संरक्षक होकर पूर्व में प्रांतीय बाल संस्कार शिविर की संयोजक भी रह चुकी है। वहीं डॉ. हिमांशु बंसल को प्रांत कार्यकारिणी में गतिविधि संयोजक पर्यावरण का दायित्व मिला है जो शाखा भिण्ड के…

