भिण्ड, 01 अप्रैल। शासन के निर्देशानुसार स्कूल चलें अभियान के अंतर्गत स्थानीय शा. पीएमश्री कन्या हाईस्कूल में प्रवेश उत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता शिव नारायण दुबे बल्लू बकील ने की। मुख्य अतिथि नप अध्यक्ष विमला नरेन्द्र दुधारिया, विशेष अतिथि के रूप में पूर्व नप उपाध्यक्ष अंजनी कुरचानिया, केशव गुप्ता, भगवती दुबे, पार्षद राममोहन मुद्गल, शरद खेमरिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नवागत छात्राओं का तिलक लगाकर और मुंह मीठा कराकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पूर्व नप उपाध्यक्ष अंजनी कुरचानिया ने कहा कि वर्तमान समय की सबसे बड़ी मांग और जरूरत केवल शिक्षा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षित समाज ही राष्ट्र की उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकता है, विशेषकर बालिकाओं की शिक्षा परिवार की तकदीर बदल देती है। उन्होंने सभी छात्राओं से आव्हान करते हुए कहा कि आज देश की बेटियां किसी से कम नहीं हैं, आप भी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर उस मुकाम तक पहुंच सकती हैं।
मुख्य अतिथि विमला नरेन्द्र दुधारिया ने अपने ओजस्वी संबोधन में बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों को दोहराते हुए कहा कि शिक्षा उस शेरनी का दूध है, जो इसे पियेगा वह दहाड़ेगा। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वासी बनने और कठिन परिश्रम कर ऊंचे मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि भाजपा मण्डल अध्यक्ष शिवकुमार ने अपने उद्बोधन में शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार बच्चों की पढ़ाई के लिए नि:शुल्क पुस्तकें, यूनिफॉर्म, साइकिल और छात्रवृत्ति जैसी कई योजनाएं संचालित कर रही है, ताकि आर्थिक तंगी किसी की राह में बाधा न बने।
समारोह की अध्यक्षता कर रहे शिवनारायण दुवे ने शिक्षकों और अभिभावकों के बीच समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल भवन नहीं, बल्कि संस्कार गढ़ने की पाठशाला है। जिस विद्यालय में शिक्षक और अभिभावकों के बीच समन्वय रहता है तो निश्चित ही उस विद्यालय के छात्र,छात्राएं एक इतिहास बनाती है। इस मौके पर नवागत छात्राओं का पुष्पवर्षा और तिलक के साथ अभिनंदन कर छात्राओं को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य रामबिहारी समाधिया, कन्या छात्रावास अधीक्षक मीनू सिरोठिया, प्रधानाध्यापक रवि राजपूत, अजय गुप्ता, संजय सोनी, रामबहादुर कौरव, अरविन्द कौरव, अजय सविता, दिनेश शाक्य, मारुतराज कौरव, मुकेश गोस्वामी, श्रद्धा, शेफाली गुप्ता, सीमा प्रजापति, कुसुमलता, समस्त स्टाफ, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में छात्राएं एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचलान शिक्षक रामपाल सिंह परिहार ने एवं अंत में विद्यालय प्राचार्य ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
Sunday, August 2
BREAKING
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत


