Author: Jagran Today

भिण्ड, 01 अप्रैल। 2 अप्रैल 2018 (एससी/एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध) को हुए भारत बंद के की वर्षगांठ पर 8 वर्ष पूर्ण होने और हनुमान जयंती पर कस्बे में शांति व्यवस्था स्थापित करने मालनपुर पुलिस ने कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला और नगर वासियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने के अपील की। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सोनी ने बताया कि पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर अफवाहों को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है, किसी ने भी किसी जाति समुदाय और धर्म को लेकर सामाजिक सद्भावना बिगड़ने वाली पोस्ट की तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों…

Read More

भिण्ड, 01 अप्रैल। शासन नायक 1008 भगवान महावीर स्वामी का पावन जन्म कल्याणक महामहोत्सव भक्ति भाव, हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया। कार्यक्रम संयोजक अंशुल सारिका जैन ने बताया कि शासन नायक 1008 भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अजितनाथ भिण्ड के सभी दांपत्य सदस्यों के द्वारा बहुत ही भक्ति भाव एवं हर्षोल्लाह एवं धूमधाम से संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर जितेन्द्र लवली जैन जीतू ने बताया कि ग्रुप सदस्यों द्वारा प्रात:कालीन बेला में 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मन्दिर गौरी किनारा भिण्ड में श्रीजी का अभिषेक पूजन एवं विधान का आयोजन किया गया। सुबह…

Read More

– केन्द्रीय मंत्री सिंधिया से भाजपा नेता सिद्धार्थ जैन ने की मुलाकात भिण्ड, 01 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता, जिला कार्यकारिणी सदस्य शहर के प्रमुख व्यापारी इंजीनियर सिद्धार्थ जैन ने नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया से संचार भवन मंत्रालय में भेंट कर मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किया, भिण्ड में रेलवे विभाग की विभिन्न ट्रेनों की मांग की एवं भिण्ड जिला अस्पताल की स्वास्थ व्यवस्थाओं, विभिन्न डॉक्टर्स की कमी को पूरा करने और एमआरआई मशीन भिण्ड चिकित्सालय में स्थपित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि भिण्ड से भोपाल और भिण्ड से दिल्ली गाड़ियां प्रारंभ होंगी…

Read More

भिण्ड, 01 अप्रैल। विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) पंकज चतुर्वेदी की अदालत ने फर्जी शस्त्र लाईसेंस बनाने वाले गिरोह के एक सदस्य राधाचरण निवासी ग्रामी सरावन जिला जालौन को दो दिन की पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया है। प्रभारी उपसंचालक अभियोजन जिला भिण्ड अरविन्द कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि थाना देहात के अपराध क्र.24/26 धारा 318(4), 336(3), 340(2), 338, 61 भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 7, 13 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में आरोपी राधाचरण को न्यायालय में प्रोडेक्शन वारंट पर जिला जालौन जेल से न्यायालय जिला भिण्ड के समक्ष पेश किया था। आरोपी पर फर्जी शस्त्र लाईसेंस तैयार करने एवं अवैध…

Read More

भिण्ड, 01 अप्रैल। शहर में निर्मित होने जा रहे भाजपा जिला कार्यालय का भूमि पूजन पार्टी के स्थापना दिवस पर 6 अप्रैल किया जा रहा है। इसका वर्चुअल रूप से प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जमवाल भोपाल से दोपहर 12 बजे भूमि पूजन करेंगे। पार्टी जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर शहर में गौरी सरोवर किनारे स्थित बृज बिहारी वाटिका के सामने पार्टी के जिला कार्यालय भवन वर्चुअल लाइव प्रसारण के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री…

Read More

– बाल भवन में 82 फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू – ग्वालियर जिले में विश्व के सबसे बड़े प्रशासनिक कार्यों में शामिल जनगणना की तैयारियां जारी – जानकारी रहेगी गोपनीय और किसी भी मंच पर साक्ष्य के रूप में मान्य नहीं होगी ग्वालियर, 01 अप्रैल। हम सबके लिए गर्व की बात है कि हमें विश्व के सबसे बड़े प्रशासनिक कार्य जनगणना करने का सुअवसर मिला है। जनगणना का कार्य पूरी तरह संवैधानिक है। इसलिए पूरी गंभीरता व मुस्तैदी के साथ इस संवैधानिक दायित्व का निर्वहन करें। यह बात कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी रुचिका चौहान ने बाल भवन…

Read More

– अंतर विभागीय समन्वय बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान, साधना सप्ताह, पेयजल व्यवस्था एवं सीएम हैल्पलाइन सहित अन्य कार्यक्रमों की हुई समीक्षा ग्वालियर, 01 अप्रैल। ग्वालियर शहर में वार्डवार कार्ययोजना बनाकर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण व संवर्धन के कार्य कराए जाएं। साथ ही नालों के कैचमेट के अतिक्रमण प्रमुखता से हटवाएं, जिससे बरसात के दौरान जल भराव की स्थिति निर्मित न हो। इस आशय के निर्देश कलेक्टर रुचिका चौहान ने अंतर विभागीय समन्वय बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा के दौरान दिए। उन्होंने जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान को मूर्तरूप देने के…

Read More

ग्वालियर, 01 अप्रैल। शहर के बिलौआ स्टोन क्रेशन एसोसिएशन द्वारा आज क्षेत्र के दो सरकारी विद्यालयों के तकरीबन 350 बच्चों को गणवेश का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अलावा अनेक गणमान्य जन शामिल रहे। जानकारी के अनुसार बिलौआ क्षेत्र के ग्राम चिरपुरा और ग्राम रफादपुरा में स्थित सरकारी विद्यालय में लगभग 350 अध्ययनरत विद्याथियों को गणवेश वितरण की गई। गणवेशों को लेकर बच्चों एवं उनके अभिभावकों में काफी उत्साह था। कार्यक्रम में एसोसिएशन अध्यक्ष बच्चन सिंह यादव, उपाध्यक्ष अशोक सिंह यादव, सचिव धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा आदि गणमान्य जन मौजूद थे।

Read More

– जिले में सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने विशेष मुहिम जारी ग्वालियर, 01 अप्रैल। जिले में शासकीय जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत बुधवार को जिला प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन की टीम ने नगर निगम के मदाखलत दस्ते की मशीनों की मदद से लश्कर तहसील में स्थित पटवारी हलका कोटा लश्कर क्षेत्र में लगभग 7 बीघा बेशकीमती सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटवाया। अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन की कीमत सरकारी गाइडलाइन के अनुसार लगभग 20 करोड़ रुपए आंकी गई है। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर…

Read More

– कृषि विभाग ने वितरण के संबंध में दी जानकारी ग्वालियर, 01 अप्रैल। ग्वालियर जिले में भी ई-विकास (वितरण एवं कृषि उर्वरक आपूर्ति) प्रणाली अर्थात ई-टोकन से खाद वितरण व्यवस्था लागू हो चुकी है। ई-विकास प्रणाली में किसानों को उपलब्ध होने वाले उर्वरकों की गणना आईसीएआर अनुसंशित फसलवार के अनुसार प्रति हेक्टेयर के मान से वितरित किए जाने वाले खाद की गणना पूर्व से ही पोर्टल पर निर्धारित की गई है। जिले के किसान भाईयों से ई-विकास प्रणाली के तहत खाद प्राप्त करने की अपील की गई है। उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास रणवीर सिंह जाटव ने बताया…

Read More