भिण्ड, 01 अप्रैल। गोहद चौराहा थाना क्षेत्रांतर्गत गोहद चौराहा इलाके में आपसी मुंहबाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गया। घटना में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार विवाद के दौरान गोलीबारी होने की भी सूचना है, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों में राजवीर सिंह, जयवीर सिंह तोमर निवासी गोहद चौराहा, रामपाल सिंह तोमर, कल्लू तोमर निवासी छीमका तथा रामनिवास जाटव निवासी रूरी का पुरा शामिल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Friday, July 31
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


