भिण्ड, 01 अप्रैल। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेहगांव में नवीन ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एसडीएम मेहगांव नवनीत शर्मा, सीबीएमओ डॉ. अनिल शर्मा, एसडीओपी मेहगांव सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेहगांव में नवीन ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का शुभारंभ हुआ है, यह यूनिट मेहगांव वासियों के लिए वरदान साबित होगी। अब यहां ब्लड को सुरक्षित रूप से स्टोर किया जा सकेगा, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को तत्काल रक्त उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकता है। इस नई यूनिट से ब्लड स्टोरेज की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो जाएगी। इससे आपातकाल में मरीजों को जिला अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने बताया कि यूनिट में आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं, जो ब्लड को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकेंगे। इससे दुर्घटना या बीमारी में त्वरित उपचार संभव होगा। इस यूनिट में 24&7 ब्लड स्टोरेज क्षमता होगी, जो मप्र सरकार की स्वास्थ्य क्रांति का हिस्सा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वैच्छिक रक्तदान में बढ़-चढ़कर भाग लें ताकि किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सके।
Sunday, August 2
BREAKING
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत


