भिण्ड, 01 अप्रैल। मप्र में एक अप्रैल को नए शैक्षणिक सत्र के लिए शासकीय विद्यालयों में भव्य प्रवेश उत्सव और स्कूल चलें हम अभियान शुरू हुआ। जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल से किया। इसी क्रम में शा. उमावि मालनपुर में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य पीएस कुशवाह के मार्गदर्शन में विद्यालय को भव्य तरीके से सजाया गया और नवप्रवेशी छात्रों को तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर प्रवेश कराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नप अध्यक्ष मालनपुर रायश्री मुकेश किरार, विशिष्ट अथिति थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सोनी, नप सीएमओ रेहान अली, वार्ड 14 की पार्षद बीना जैन, समाजसेवी रॉकी जैन आदि अतिथियों ने मां सरस्वती की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सोनी ने छात्रों को ऑनलाइन दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए महत्वपूर्ण साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूक कर कहा कि सभी छात्र मन लगाकर पढ़ाई करें और घर, परिवार, विद्यालय, प्रदेश व देश का नाम रोशन करें, मैं यही कामना करता हूं। कार्यक्रम के बाद अतिथियों ने विद्यालय प्राचार्य व शिक्षकों के साथ छात्रों को पाठ्य पुस्तकें और साइकिलें वितरण की। अंत में विद्यालय की शिक्षक दीपा भदौरिया ने सभी का आभार व्यक्त किया और छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर जण्डेल सिंह नरवरिया, कृष्णवीर सिंह भदौरिया, डीएस तोमर, समस्त शिक्षक एवं पालकगण मौजूद रहे।
Sunday, August 2
BREAKING
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत


