भिण्ड, 01 अप्रैल। भारत की जनगणना-2027 का प्रथम चरण यथा मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य एक मई से 30 मई तक किया जाना है। इस हेतु भोपाल से प्रशिक्षण प्राप्त जिले से नामित मास्टर ट्रेनर रविकांत सिंह एवं जनगणना कार्य निदेशालय मप्र भोपाल से भानुप्रताप सिंह जिला जनगणना प्रभारी द्वारा जनगणना 2027 से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में जनगणना 2027 से संबंधित 3 दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिवस में एप के उपयोग एवं डाटा सुरक्षा, प्रगणकों द्वारा परिवारों से संपर्क करने की विधि इनकार, संवेदनशील स्थितियों और शिष्टाचार प्रोटोकॉल, प्रश्न पूछने की विधि को संभालना, जनगणना अवधारणाओं, परिभाषाओं, प्रश्नों और मोबाइल एप्स पर फील्ड प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण वितरण अभ्यास, डेटा संग्रह के लिए प्रगणक और उत्तरदाता के बीच स्थिति-आधारित भूमिका निभाएं तथा नमूना ले आउट मानचित्र तैयार करने, डेटा संग्रह और पास के निवास स्थान में प्रगणक एवं पर्यवेक्षक की भूमिका का अनुभव करने के लिए नगर निगम भिण्ड के वार्ड क्र.45 (नवीन वार्ड) चतुर्वेदी नगर भिण्ड में फील्ड ट्रेनर्स द्वारा फील्ड विजिट किया गया। तत्पश्चात प्रशिक्षण स्थल पर वापिसी के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।
प्रथम चरण हेतु भिण्ड जिले के लिए आयोजित 3 दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार से शुरू होकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में संपन्न हुआ। उक्त प्रशिक्षण में समस्त नगरीय चार्ज के लिए फील्ड ट्रेनर्स (भिण्ड ग्रामीण सहित) प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
Monday, June 1
BREAKING
- आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए हम सबको निभाने होंगे दायित्व : मंत्री शुक्ला
- मंत्री शुक्ला ने किसान भाइयों के साथ किया मन की बात का सामूहिक श्रवण
- अंतर्राष्ट्रीय कथाव्यास ठाकुर पहुंचे दंदरौआ
- प्रकर्ष फाउण्डेशन ने भीषण गर्मी में जरूरतमंद परिवारों को बांटे पानी के मटके
- विशुद्ध सागर महाराज ससंघ का नगर में हुआ ऐतिहासिक मंगल प्रवेश
- श्रीमद् रामकथा में शिव कथा का महत्व बताया, भोलेनाथ ने पार्वती को अंग में विराजमान किया
- सीटू की एकता, संघर्ष, शहादत के 56 साल पूर्ण
- भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय अधिकारियों का प्रवास संपन्न


