भिण्ड, 01 अप्रैल। जनपद के ग्राम पंचायत बबेड़ी में विगत शाम कथा व्यास देवेन्द्र चौहान रामायणी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हनुमत कथा मंच पर आध्यात्मिक कवि सम्मेलन दशरथ सिंह कुशवाह अध्यक्ष भारतीय साहित्य सदन की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। संचालन कवि अंजुम मनोहर ने किया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती वंदना सतेन्द्र सिंह राजावत ने सस्वर प्रस्तुत की। काव्य पाठ करने वाले कवियों में प्रदीप वाजपेई युवराज, राधा तोमर, शशिबाला राजपूत ने भक्ति रस से ओतप्रोत रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम संयोजक बृजेन्द्र सिंह कुशवाह ने कवि अतिथियों का ग्राम वासियों के सहयोग से शाल श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अंत में आयोजन समिति की ओर से आभार व्यक्त किया गया तथा निरंतर तीन दिवस तक हनुमत कथा में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक तथा रात्रि 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक भजन संध्या एवं व्याख्यान माला में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आग्रह किया गया।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


