Author: Jagran Today

– ग्वालियर-चंबल के विकास को लेकर केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने नितिन गडकरी से की भेंट ग्वालियर, 31 मार्च। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर मप्र सहित ग्वालियर-चंबल संभाग में सड़क कनेक्टिविटी और आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने वाली कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में अनेक लंबित एवं प्रस्तावित परियोजनाओं पर सकारात्मक सहमति दे शीघ्र कार्य प्रारंभ करने निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान ग्वालियर-आगरा एक्सप्रेस-वे (लगभग 4,822 करोड़) तथा ग्वालियर वेस्टर्न बायपास (लगभग 1,347 करोड़) जैसी महत्वपूर्ण…

Read More

– फर्जी संकल्प निरस्त करने पर बनी सहमति भिण्ड, 31 मार्च। नगर पालिका परिषद भिण्ड की सोमवार को आयोजित बजट बैठक हंगामेदार रही। शहर के विकास के लिए वार्षिक बजट पेश किया गया, जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में करों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि गौरी किनारे स्थित योगाश्रम की बेशकीमती जमीन का मुद्दा बैठक में छाया रहा, जिसे लेकर पार्षदों और उनके परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। वार्ड 21 के भाजपा पार्षद मनोज सिंह राजावत जीवन ने योगाश्रम की जमीन को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि करोड़ों की इस जमीन को हड़पने के…

Read More

– कलेक्टर ने मौके पर खड़े होकर लगवाया बोर्ड भिण्ड, 31 मार्च। आलमपुर उप तहसील के गांगेपुरा मौजे में स्थित जमीन पर दो पक्षों के बीच चल रहे जमीनी विवाद के मामले में हाईकोर्ट ग्वालियर द्वारा 25 हैक्टेयर से ज्यादा जमीन के लिए भिण्ड कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा को रिसीवर नियुक्त कर पूरी जमीन को अधीन कर लिया गया है। मामले का निपटारा न होने तक उक्त जमीन को किसी भी पक्ष द्वारा उपयोग नहीं किया जा सकेगा। जानकारी के अनुसार आलमपुर थानांतर्गत आने वाले गांगेपुरा मौजे में स्थित जमीन पर आलमपुर निवासी रामस्वरूप कौरव का गांगेपुरा निवासी हरीमोहन कौरव और…

Read More

– ऊमरी पुलिस ने 150 से ज्यादा सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले भिण्ड, 31 मार्च। ऊमरी थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर को गिरफ्तार उसके कब्जे से एक लाख 40 हजार रुपए गहनों सहित तीन लाख रुपए का मशरूका बरामद किया है। जानकारी के अनुसार ऊमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पाण्डरी रोड स्थित एक सराफा दुकान से 20 मार्च को अज्ञात व्यक्ति ने सोने के मंगलसूत्र एवं पेंडल चोरी किए थे। फरियादी की शिकायत पर थाने में अपराध क्र.55/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं घटना की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी/…

Read More

भिण्ड, 31 मार्च। शहर कोतवाली पुलिस ने दहशत फैलाने वाले अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कट्टा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार सोमवार को फरियादिया ने थाना शहर कोतवाली में सूचना दी कि रुपयों के लेन-देन के ऊपर मेहगांव के कुछ लोगों ने घर के सामने रोड पर हवाई फायर कर मेरे पति व मेरे जेठ को जबरदस्ती अपनी गाड़ी में डालकर अपहरण कर लिया है। जिस पर से अपराध क्र.147/26 धारा 140 (3) 125, 296 (बी), 115 (2), 3 (5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी/ एसपी भिण्ड…

Read More

– अधिकारियों को दिए नियमित और प्रभावी स्वच्छता के निर्देश भिण्ड, 31 मार्च। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से क्षेत्रीय विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने मंगलवार की सुबह शहर के विभिन्न वार्डों और मुख्य मार्गों का औचक निरीक्षण किया। सुबह-सुबह विधायक को सड़कों पर देख नगर पालिका अमले में हड़कंप मच गया। विधायक कुशवाह ने निरीक्षण के दौरान दैनिक साफ-सफाई की जमीनी हकीकत देखी और सफाई को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने के संकल्प में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि शहर…

Read More

– न्यायाधीश हनुमान जी के रूप में है कांक्सी सरकार की प्रसिद्धि भिण्ड, 31 मार्च। जिले के दबोह क्षेत्र में स्थित सुप्रसिद्ध सिद्ध स्थल कांक्सी सरकार मन्दिर में आगामी 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। मान्यता है कि जहां अदालतों के दरवाजे बंद हो जाते हैं, वहां से कांक्सी सरकार जज हनुमान की अदालत का काम शुरू होता है। इस विशेष अवसर पर हनुमान महाराज का राजशाही श्रृंगार, अभिषेक और सवा लाख हनुमान चालीसा के पाठों का महा-अनुष्ठान आयोजित किया जा रहा है। आयोजित होने वाले महोत्सव की तैयारियां…

Read More

– भाजपा स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर पार्टी जिला स्तरीय बैठक संपन्न भिण्ड, 31 मार्च। भाजपा के स्थापना दिवस पर 6 अप्रैल को होने वाले जिला एवं मण्डल स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर शहर में वीरांगना अवंतीबाई मांगलिक भवन में जिला संगठन प्रभारी हमीर सिंह पटेल, पार्टी जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया की मौजूदगी में बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी पटेल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम से सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित हुई है। पार्टी के स्थापना दिवस पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।…

Read More

भिण्ड, 31 मार्च। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने मंगलवार को जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टांप एवं वैल्युएबल पैकेट के रिकॉर्ड का विस्तृत परीक्षण व मिलान किया गया। कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था की भी गहन जांच की। इसके बाद गार्ड रूम का भी निरीक्षण किया गया, जहां सुरक्षा प्रोटोकॉल एवं ड्यूटी चार्ट की समीक्षा हुई। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ कोषालय अधिकारी अर्चना त्रिपाठी एवं सहायक कोषालय अधिकारी गौरव सिंह कुशवाह उपस्थित रहे। जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन 15 अप्रैल से होगा प्रारंभ भिण्ड। मप्र शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति…

Read More

भिण्ड, 31 मार्च। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने जिले के विभिन्न अंचलों से अपनी समस्याओं का आवेदन लेकर आए 67 आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत भिण्ड वीरसिंह चौहान एवं अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय ने आवेदकों की समस्याओं पर जनसुनवाई की। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने गंभीर बीमारी से संबंधित इलाज, विद्युत बिलों में सुधार, हैण्डपंपों का संधारण, पेंशन, सड़क दुघर्टना सहायता, हितग्राही मूलक योजनाओं, बीपीएल राशन कार्ड एवं जमीन पर कब्जा से संबंधित आवेदनों पर…

Read More