भिण्ड, 01 अप्रैल। नवीन शिक्षण सत्र के प्रारंभ में शासकीय सांदीपनि सीएम राईज उमा/ मावि लहार में प्रवेशोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित पार्षद वार्ड क्र.5 लहार संगीता/ चक्रेश समाधिया, विशिष्ट अतिथि के रूप में मण्डल अध्यक्ष लहार सुभाष अग्निहोत्री, वरिष्ठ समाजसेवी रवि पाराशर, वरिष्ठ पत्रकार संजीव चौधरी, मण्डल उपाध्यक्ष रामकुमार दीक्षित, नरेश सिंह बघेल एडवोकेट सहित मुख्य नगर पालिका अधिकारी लहार रमाशंकर शर्मा, खण्ड श्रोत समन्वयक लहार अजय कुमार झा, वरिष्ठ बीएसी उमाशंकर त्रिपाठी, जानकी नन्दन समाधिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
नवीन शिक्षण सत्र के प्रारंभ में प्रवेशोत्सव के अवसर पर उपस्थित छात्र/ छात्राओं को अतिथियों ने बच्चो को तिलक एवं माल्यार्पण कर, नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों एवं पात्र छात्र/छात्राओं को नि:शुल्क साइकिलों का वितरण किया। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि मण्डल अध्यक्ष सुभाष अग्निहोत्री ने अपने उद्बोधन में मप्र शासन द्वारा शासकीय विद्यालयों में छात्र/छात्राओं के लिए चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी, बच्चो को शासन द्वारा नि:शुल्क पुस्तक, साइकिल एवं गणवेश सहित विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ शासकीय विद्यालयों में दिया जा रहा है, सभी पालकों से अनुरोध है कि आप अपने बच्चों को शासकीय विद्यालयों में प्रवेश दिलाएं और शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर अध्य्यापन कार्य कराएं।
प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में सीएम राईज प्राचार्य महावीर प्रसाद गुप्ता और प्रधानाध्यापक रविन्द्र दोहरे एवं स्टाफ ने उपस्थित अतिथियों का माल्यर्पण और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र सिंह राजावत ने और आभार संस्था के प्राचार्य महावीर प्रसाद गुप्ता ने व्यक्त किया। अंत मे सभी अतिथियों और छात्र/छात्राओं को विशेष सुरुचिपूर्ण भोज कराया। इस अवसर पर शा. सीएम राईज सांदीपनि उमा/मावि का समस्त स्टाफ, पालक और छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।
Sunday, August 2
BREAKING
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत


