– लहार विधायक अम्बरीश शर्मा रहे मौजूद
भिण्ड, 20 अक्टूबर। विजयदशमी (दशहरा) एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर लहार नगर में स्वयंसेवकों द्वारा भव्य एवं अनुशासित पथ संचलन निकाला गया, पूर्ण गणवेश में सजे स्वयंसेवकों ने घोष की धुन पर कदम से कदम मिलाकर नगर के प्रमुख मार्गों से संचलन किया। राष्ट्र प्रथम की भावना और अनुशासन का यह दृश्य पूरे नगर को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर गया। इस अवसर पर लहार विधायक अम्बरीश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे और स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया, नगर के प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर पथ संचलन का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।


