– सीएम हेल्पलाइन पहुंची शिकायत, जांच की मांग
भिण्ड, 22 अक्टूबर। वन विभाग के एसडीओ रामकुमार के खिलाफ सेवा अभिलेख में अपनी संतानों की जानकारी छिपाने के आरोप की जांच की मांग की गई है। शिकायतकर्ता अनिल कुमार का आरोप है कि अधिकारी ने सेवा अभिलेख में अपनी पांचों संतानों की जानकारी दर्ज नहीं कराई।
पहले शिकायत जांच के लिए ग्वालियर भेजी गई थी। कार्रवाई आगे नहीं बढ़ने पर शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री कार्यालय में भी मामला उठाया। अब मुख्यमंत्री कार्यालय से मिले आवेदन के आधार पर शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता अनिल कुमार ने 17 अक्टूबर को एसडीओ रामकुमार के खिलाफ आवेदन दिया था। इसमें आरोप लगाया गया कि सहायक वन संरक्षक के पद पर कार्यरत अधिकारी ने सेवा के दौरान शासन को दी जाने वाली जानकारी में अपनी सभी संतानों का विवरण नहीं दिया। शिकायतकर्ता के मुताबिक एसडीओ की पांच बेटियां हैं, लेकिन सेवा अभिलेख में केवल एक बेटी का नाम दर्ज है। वहीं अन्य चार बेटियों के नाम परिवार आईडी में दर्ज होने का दावा किया गया है। आरोप सही है अथवा नहीं यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

