भिण्ड, 22 अक्टूबर। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत जिले का 11वां शिविर 23 अक्टूबर को मिहोना के शा. उमावि परिसर में आयोजित किया जाएगा। जन विश्वास शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है।
निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में निर्देश
भिण्ड। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड राजन बी. नाडिया ने अनुविभागीय अधिकारी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र 9-अटेर, 10-भिण्ड, 11-लहार, 12-मेहगांव एवं 13-गोहद (अजा) को निर्देशित किया है कि अर्हता तिथि एक जनवरी 2027 के मान से निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के संबंध में निर्देश प्राप्त हुए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र भोपाल का पत्र 16 अक्टूबर 2026 के निर्देशानुसार अर्हता तिथि एक जनवरी 2027 के मान से निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के संबंध समस्त कार्रवाई निर्धारित समय-सीमा में कराना सुनिश्चित करें।

