भिण्ड, 20 अक्टूबर। त्योहारी सीजन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन, एएसपी प्रदीप पटेल एवं सीएसपी निरंजन राजपूत के मार्गदर्शन में अवैध विस्फोटक सामग्री के भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर सुरेश दादा बैंक्वेट हॉल के पास स्थित एक मकान से भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री (पटाखे) जब्त की है।
जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी निरीक्षिका अनीता गुर्जर को मंगलवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि सुरेश दादा बैंक्वेट हॉल बाईपास के समीप बने एक मकान में अवैध रूप से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री (पटाखे) का भंडारण किया गया है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया। टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर बताए गए स्थान पर छापामार कार्रवाई के लिए रवाना किया गया। पुलिस टीम ने जब बताए गए मकान पर दबिश दी, तो वहां विभिन्न प्रकार की अवैध विस्फोटक सामग्री (पटाखे) का भारी मात्रा में अवैध भंडारण मिला। पुलिस ने मौके से करीब 40 से 50 हजार रुपए मूल्य के अवैध पटाखे और विस्फोटक सामग्री को विधिवत जब्त कर लिया है। कार्रवाई के बाद आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली भिण्ड में अपराध क्र.528/26, धारा 288 बीएनएस एवं 9(ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध भंडारण के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल थे और इसे कहां खपाया जाना था।
इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाली थाना सिटी कोतवाली की टीम की वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की है। टीम में थाना प्रभारी अनीता गुर्जर, उप निरीक्षक नीतेन्द्र मावई, सउनि दीपक तोमर, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र सिंह सिकरवार, अजय शर्मा, नीरज भदौरिया, राघवेन्द्र तोमर, आरक्षक यतेन्द्र सिंह, अभिषेक यादव, पदम धाकड़ की सराहनीय भूमिका रही।
Friday, November 27
BREAKING
- संविधान के मूल्यों से ही बनेगा जागरूक एवं जिम्मेदार समाज : शैलेश नारायण
- मौ थाना प्रभारी गुर्जर द्वारा चलाया गया कानून सुरक्षा अभियान
- लगभग 2 लाख 22 हजार नोनिहालों ने पी पोलियो की दो बूंद
- सेवा दूत अभियान को जिले में मिलेगी नई गति, डॉ. रमेश दुबे बनाए गए जिला समन्वयक
- नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ ने किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण, कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के दिए निर्देश
- अर्ध सैनिक बल कल्याण संगठन का ऐलान, एन एच 719पर 14 दिसंबर से नहीं देंगे टोल टैक्स
- ग्राम खेरिया चांदन में सेवादल युवा मंडल पखोजिया मौ ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा जयंती
- जीतू पटवारी को सिंधिया फोबिया,सत्ता लोलुपता में खोया मानसिक संतुलन- डॉ. रमेश दुबे


