– दिल्ली में लिवर का चल रहा था इलाज
भिण्ड, 20 अक्टूबर। भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह के छोटे सुपुत्र पुष्पेन्द्र सिंह कुशवाह उम्र 35 वर्ष का इलाज के दौरान दिल्ली में मंगलवार को तड़के निधन हो गया। वह लंबे समय से लिवर संबंधी बीमारी से पीड़ित थे। पुष्पेन्द्र के निधन की सूचना मिलने पर मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।
पुष्पेन्द्र सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (आईएलबीएस) में उनका उपचार चल रहा था। पिछले आठ दिनों से उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था। निधन के बाद पार्थिव शरीर को दिल्ली से भिण्ड लाया गया। पुष्पेन्द्र सिंह अपने पीछे छह साल का बेटा छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद विधायक कुशवाह के समर्थकों, भाजपा नेताओं और शहर के लोगों में शोक का माहौल है। उनके निधन की खबर से परिवार में शोक छा गया। भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और शहरवासी उनके घर पहुंच रहे हैं।
भाजपा नेताओं ने जताया शोक
विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह के छोटे सुपुत्र पुष्पेन्द्र सिंह के निधन पर भारतीय जनता पार्टी ने इस दु:ख की घड़ी में गहरी संवेदनाएं व्यक्त कर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में भााजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लालसिंह आर्य, सांसद संध्या राय, चंबल संभाग के संगठन प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव, कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, लहार विधायक अम्बरीश शर्मा गुड्डू, पूर्व विधायक मुन्नासिंह सिंह भदौरिया, मथुरा प्रसाद महंत एवं रणवीर जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, जिला संगठन प्रभारी हमीर सिंह पटेल, मप्र खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष संजीव कांकर, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा राजे, नाथू सिंह गुर्जर, वीरेन्द्र सिंह राणा, कोक सिंह नरवरिया, केशव सिंह भदौरिया, अवधेश सिंह कुशवाह, रविसेन जैन, डॉ. रमेश दुबे, अभिभाषकगण मायाराम शर्मा, अमृतपाल सिंह बघेल, राममिलन शर्मा, आनंद बरुआ, संतोष हिन्नारिया, पूर्व मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया एवं ओपीएस भदौरिया, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कामना भदौरिया, जनपद अध्यक्ष सरोज बघेल, जिला उपाध्यक्ष धीर सिंह भदौरिया, पिंकी शर्मा, डॉ. तरुण शर्मा, उपेन्द्र शर्मा, उपेन्द्र राजौरिया, धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, पार्षद राहुल सिंह भूरे यादव, पवन जैन, डॉ. शिवकुमार राजौरिया, जिला महामंत्री मनोज अनंत, बजरंग सिंह भदौरिया, शैलेन्द्र पालीवाल आदि प्रमुख हैं।


