Author: Jagran Today

-कनावर में भदावर कुलदेवी मां भद्रकाली धाम में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में शामिल हुईं सांसद भिण्ड, 24 जनवरी। सांसद संध्या राय अटेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कनावर स्थित भदावर कुलदेवी मां भद्रकाली धाम में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में पहुंच कर शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से मन को शांति और हृदय को आध्यात्मिक ऊर्जा मिली। उन्होंने श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के साथ आध्यात्मिक की विचारधारा को जन-जन में जागृत किया जा रहा है, उन्होंने उदाहरण के तौर पर…

Read More

भिण्ड, 24 जनवरी। सरस्वती शिशु मन्दिर इटावा मार्ग भिण्ड में बसंत पंचमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस उत्सव में तीन से पांच वर्ष की आयु के भैया-बहनों का विद्यारंभ संस्कार भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वेद यात्रा एवं कलश यात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा के पश्चात मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का पूजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रतिनिधि रामानंद शर्मा ने की। मंच पर अतिथि के रूप में विद्यालय के सह सचिव महेन्द्र सिंह कुशवाह, विद्यालय के पूर्व छात्र रिपुदमन सिंह भदौरिया, समिति सदस्य सुरेश शर्मा एवं मनोज मिश्रा उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के रूप…

Read More

– नगर पालिका भिण्ड द्वारा व्यापक पेयजल गुणवत्ता परीक्षण अभियान जारी भिण्ड, 24 जनवरी। शहर वासियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं मानक अनुरूप पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पालिका भिण्ड की जल प्रदाय शाखा द्वारा एक व्यापक पेयजल गुणवत्ता परीक्षण अभियान संचालित किया गया, इस अभियान के तहत नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों, जल आपूर्ति केन्द्रों, टंकियों एवं वितरण बिंदुओं से पानी के नमूने एकत्र कर वैज्ञानिक एवं तकनीकी मानकों के आधार पर उनकी जांच की गई। मुख्य नगर पालिका अधिकारी यशवंत वर्मा के निर्देशन में आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि आम नागरिकों…

Read More

– आठ दिन में किया 546 नवीन आधार तथा 2077 आधार अपडेशन का कार्य भिण्ड, 24 जनवरी। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के निर्देशानुसार जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में नवीन आधार पंजीयन एवं संशोधन हेतु शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। ताकि नवीन आधार पंजीयन एवं संशोधन के अभाव में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से पात्र हितग्राही वंचित न रहें और उन्हें उचित समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके। 14 से 22 जनवरी तक जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में आठ दिन में 546 नवीन आधार तथा 2077 आधार अपडेशन का कार्य किया गया। इसी…

Read More

भिण्ड, 24 जनवरी। जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण द्वारा गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) में मतदाताओं के नाम काटने में हो रही धांधली, लहार में महिला जनपद अध्यक्ष कार्यालय में भाजपा विधायक द्वारा ताला डालने एवं अनुसूचित जाति की लहार नगर पालिका अध्यक्ष कार्यालय में भाजपा विधायक के अनावश्यक हस्तक्षेप करके लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं, भाजपा जनता द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधियों को परेशान करके संबिधान खत्म करना चाहती है, इसी के विरोध में 26 जनवरी को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक टिकासरा के सामने भारौली तिराहा भिएड पर धरना देगी। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में संतोष…

Read More

भिण्ड, 24 जनवरी। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कहा है कि ऐसे उपभोक्ता जो अपने आवासीय परिसर में रेस्ट हाउस, गेस्ट हाउस, पेइंग गेस्ट, प्राइवेट होस्टल या अन्य व्यवसायिक गतिविधियों जैसे कोचिंग क्लासेस, ब्यूटी पार्लर आदि चलाते हैं, उन्हें कंपनी ने सलाह दी है कि वे मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सरल संयोजन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर अपने प्रयोजन को घरेलू से गैर घरेलू (व्यवसायिक) श्रेणी में परिवर्तित करवा लें। कंपनी ने उपभोक्ताओं से यह भी अपील की है कि उपभोक्ता ने जिस प्रयोजन के लिए कनेक्शन लिया है, उसी के अनुसार विद्युत का उपभोग…

Read More

भिण्ड, 24 जनवरी। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में बसंत पंचमी के पावन अवसर और सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य डॉ. श्यामजी निगम के मार्गदर्शन में किया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पण और माल्यार्पण कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. श्यामजी निगम ने सभी विद्यार्थियों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दीं और कहा कि सभी विद्यार्थियों पर मां सरस्वती की सदैव कृपा बनी रहे। मां सभी विद्यार्थियों को सुभाशीष और ज्ञान प्रदान करें और सभी विद्यार्थी अपने-अपने विषयों में ज्ञान प्राप्त…

Read More

– बसंत पंचमी पर कार्यक्रम आयोजित भिण्ड, 24 जनवरी। बसंत पंचमी का पर्व केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिक महत्व भी रखता है। यह पर्व ऋतु परिवर्तन का संकेत देता है, यह पर्व ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती के प्रकट उत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह बात वरिष्ठ शिक्षक एवं विश्व गीता प्रतिष्ठानम के जिला संयोजक विष्णु कुमार शर्मा ने विद्यालय प्रबंधन एवं विश्व गीता प्रतिष्ठानम द्वारा भूता बाजार स्थित अग्रवाल विद्या मन्दिर में आयोजित बसंत पंचमी पर्व कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम का शुभारंभ मां वीणा वादिनी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया…

Read More

– विभिन्न योजनाओं और सेवाओं में हितग्राहियों को दिया जाएगा लाभ भिण्ड, 24 जनवरी। सुशासन की अदभुत पहल जिसमें सभी विभागों द्वारा योजनाओं और सेवाओं का पूरा लाभ ड़ोर-टू-डोर पहुंचकर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप हर पात्र हितग्राही तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के लिए पंचायत स्तर पर सर्वे व आवेदन संकलन किया जा रहा है। जिले में नगरीय निकाय एवं ब्लॉक वार आज तक कुल 7035 आवेदन प्राप्त हुए हैं, शिविरों के माध्यम से 7026 एवं ऑनलाइन माध्यम से 9 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें स्वीकृत आवेदन 4917 एवं अस्वीकृत 444 हैं।…

Read More

भिण्ड, 24 जनवरी। जिले के अमायन थाना क्षेत्रांतर्गत 13 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ पड़ोसी द्वारा छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने फरियादी पिता की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। अमायन थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि नाबालिग के पिता ने थाने में शिकायत की है कि आरोपी जीतू सिकरवार उम्र 37 वर्ष उनका पड़ोसी है। उसने 22 जनवरी की शाम को नाबालिग के साथ आपत्तिजनक हरकत की। बच्ची ने घर लौटकर अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई, जिसके बाद वे थाने पहुंचे। परिजनों…

Read More