भिण्ड, 24 जनवरी। सरस्वती शिशु मन्दिर इटावा मार्ग भिण्ड में बसंत पंचमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस उत्सव में तीन से पांच वर्ष की आयु के भैया-बहनों का विद्यारंभ संस्कार भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वेद यात्रा एवं कलश यात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा के पश्चात मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का पूजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रतिनिधि रामानंद शर्मा ने की। मंच पर अतिथि के रूप में विद्यालय के सह सचिव महेन्द्र सिंह कुशवाह, विद्यालय के पूर्व छात्र रिपुदमन सिंह भदौरिया, समिति सदस्य सुरेश शर्मा एवं मनोज मिश्रा उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के रूप में जिला संघचालक रामशरण पुरोहित ने अपने उद्बोधन में मानव जीवन के 16 संस्कारों में एक संस्कार विद्यारंभ संस्कार के विषय पर अपना विचार रखा।
विद्यारंभ एक महत्वपूर्ण संस्कार
विद्यारंभ संस्कार हिन्दू धर्म में एक महत्वपूर्ण संस्कार है, जो बच्चे के जीवन में शिक्षा की शुरुआत का प्रतीक है। इस संस्कार में बच्चे को पहली बार शिक्षा की शुरुआत करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। यह संस्कार बच्चे के जीवन में ज्ञान और शिक्षा के महत्व को दर्शाता है।
मुख्य वक्ता रामशरण पुरोहित ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यारंभ संस्कार बच्चे के जीवन में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह संस्कार बच्चे को शिक्षा की शुरुआत करने के लिए प्रोत्साहित करता है और उसके जीवन में ज्ञान और शिक्षा के महत्व को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मां सरस्वती के जन्म पर हम समाज में शिक्षा के स्तर को किस प्रकार श्रेष्ठ बनाएं, इस पर विचार करना आवश्यक है।
कार्यक्रम में भैया-बहनों ने मां की पावन गोद में बैठकर यज्ञ हवन में आहुति प्रदान की। उसके पश्चात मां सरस्वती के समक्ष पूजन कर पट्टी पूजन, ओम लिखकर विद्यारंभ का प्रारंभ किया। अभिभावकों ने विद्यालय दर्शन किया और अंत में प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


