– आठ दिन में किया 546 नवीन आधार तथा 2077 आधार अपडेशन का कार्य
भिण्ड, 24 जनवरी। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के निर्देशानुसार जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में नवीन आधार पंजीयन एवं संशोधन हेतु शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। ताकि नवीन आधार पंजीयन एवं संशोधन के अभाव में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से पात्र हितग्राही वंचित न रहें और उन्हें उचित समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके।
14 से 22 जनवरी तक जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में आठ दिन में 546 नवीन आधार तथा 2077 आधार अपडेशन का कार्य किया गया। इसी क्रम में 22 जनवरी को भिण्ड जिले की जनपद पंचायत लहार की ग्राम पंचायत लालपुरा में 10 नवीन आधार तथा 30 आधार अपडेशन, जनपद पंचायत रौन की ग्राम पंचायत जैतपुरा गुड़ा में 5 नवीन आधार तथा 40 आधार अपडेशन, जनपद पंचायत भिण्ड की ग्राम पंचायत अकोड़ा में एक नवीन आधार तथा 39 आधार अपडेशन, ग्राम पंचायत बिलाव में 4 नवीन आधार तथा 28 आधार अपडेशन, जनपद पंचायत अटेर की ग्राम पंचायत कछपुरा में 12 नवीन आधार तथा 17 आधार अपडेशन, जनपद पंचायत गोहद की ग्राम पंचायत एण्डोरी में 7 नवीन आधार तथा 18 आधार अपडेशन, ग्राम पंचायत गुहिसर में 13 नवीन आधार तथा 33 आधार अपडेशन, जनपद पंचायत मेहगांव की ग्राम पंचायत बघोरा में 14 नवीन आधार तथा 22 आधार अपडेशन, ग्राम पंचायत खेरियाथापक में 11 नवीन आधार तथा 33 आधार अपडेशन किए गए। 22 जनवरी को सभी आधार शिविरों में कुल 72 नवीन आधार तथा 220 आधार अपडेशन का कार्य किया गया।

