- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
घर बैठे हुआ मोहर सिंह की समस्या का निदान भिण्ड, 22 जनवरी। यह कहानी है भिण्ड जिले की जनपद पंचायत गोहद के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिरसौदा के निवासी मोहर सिंह की, जिनके पिता आशाराम का स्वर्गवास 19 दिसंबर 2025 को हुआ, जिसके बाद मोहर सिंह को अपने पिता का मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाना था। लेकिन मोहर सिंह ने समय अवधि 21 दिन के भीतर ग्राम पंचायत में आवेदन नहीं दिया था, जिसके कारण इनके पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र बनने में इनको काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। मोहर सिंह ने अपनी समस्या को गांव के लोगों को बताया…
– ग्रामोदय से अभ्युदय अंतर्गत ग्राम स्तर पर कार्यक्रम आयोजित भिण्ड, 22 जनवरी। मप्र जन अभियान परिषद मेहगांव द्वारा ग्रामोदय से अभ्युदय मप्र अभियान के अंतर्गत सेक्टर दो के ग्राम हसनपुरा में ग्राम पंचायत भवन में ग्राम स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकास खण्ड समन्वयक जयप्रकाश शर्मा, सचिव जयराम जरसेनिया, नवांकुर संस्था प्रमुख राकेश श्रीवास, प्रमोद भदौरिया, प्रस्फुटन समिति सचिव जितेन्द्र सिंह नरवरिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। विकासखंड समन्वयक जयप्रकाश शर्मा ने ग्रामोदय से अभ्युदय की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए कहा कि सशक्त भारत का निर्माण तभी संभव है जब गांव आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और समरस…
भिण्ड, 22 जनवरी। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिसमें सड़क सुरक्षा को दुरुस्त करने हेतु कलेक्टर ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। कलेक्टर ने सड़कों के दोनों ओर अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए, जिससे वाहनों का आवागमन सुगम हो सके। अतिक्रमण से सड़कें संकुचित हो जाती हैं, जो दुर्घटनाओं का कारण बनती हैं। बस स्टैंड की समुचित सफाई पर जोर दिया और कहा कि बस स्टैंड को साफ सुथरा किया जाए, जिससे यात्री बस स्टैंड के वजह सड़क पर खड़े होने को मजबूर ना हों, ताकि आवागमन अवरुद्ध न…
भिण्ड, 22 जनवरी.मनीष दुबे। परिवहन आयुक्त के सख्त निर्देशों के अनुपालन में जिला परिवहन अधिकारी भिण्ड ने भिण्ड-ग्वालियर हाइवे पर संचालित सभी बसों का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण अभियान में अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उनके साथ मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान जिले में परिचालित 55 बसों में विभिन्न कमियां पाई गईं। इनमें फिटनेस सर्टिफिकेट, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र, सुरक्षा उपकरणों जैसी कई कमी तथा अन्य उल्लंघन शामिल थे। जिला परिवहन अधिकारी ने सभी बस मालिकों को नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर सभी कमियों को दूर करने का आदेश दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्देशों का पालन…
– सिंघवारी में जैव विविधता सभा आयोजित भिण्ड, 22 जनवरी। जीसीपीएल के समर्थन से तथा लेंडस्टेक और परहित समाज सेवा संस्था के सहयोग से ग्राम सिंघवारी में बायोडायवर्सिटी सभा का आयोजन किया गया। जिसमें जीसीपीएल से आरती शिंदे, प्रियब्रत तथा राघवेन्द्र सिंह, हिमांशु, रेखा और अरुणा (परहित समाज सेवा संस्था) ने ग्राम वासियों को जैव विविधता, पर्यावरण संरक्षण और आगे की योजनाओं पर विस्तृत रूप से जानकारी दी। इस अवसर पर वार्ड 2 के पार्षद और सिंघवारी के ग्रामीणजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभा की शुरुआत में आरती शिंदे ने जैव विविधता के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया…
भिण्ड, 22 जनवरी। एसडीएम गोहद की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसीलदार गोहद एवं समस्त पटवारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सीएम हेल्पलाइन फार्मर रजिस्ट्री एवं संकल्प से समाधान योजना से संबंधित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। एसडीएम गोहद द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनसामान्य एवं किसानों से जुड़ी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए, इसके लिए सभी अधिकारी जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। आलमपुर में युवा महोत्सव एवं तिरंगा यात्रा 24…
भिण्ड, 22 जनवरी। संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में आर्यावर्ती संस्कृति संगम द्वारा आयोजित युवा महोत्सव के अंतर्गत चौथे दिवस शा. पीएमश्री एमजेएस महाविद्यालय के परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत भगवान विष्णु के प्रथम मत्स्य अवतार की रंगोली का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. राजकुमार आचार्य कुलगुरु जीवाजी विश्वविद्यालय ने अपने उद्बोधन में कहा कि धर्म, संस्कृति और सृष्टि की रक्षा के लिए भगवान विष्णु ने समय-समय पर अवतार लेते रहे हैं। इन्हीं अवतारों में प्रथम अवतार है मत्स्य अवतार। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ने लगा और वेदों का लोप होने का…
– पूर्व मंत्री ने अटेर विधानसभा के सरायघार मण्डल के शक्ति केन्द्रों की संगठनात्मक बैठक लेकर भाजपा के सभी आयाम अभियानों की समीक्षा की भिण्ड, 22 जनवरी। अटेर विधानसभा के भाजपा मंडल सरायघार के शक्ति केन्द्रों की संगठनात्मक बैठक पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया के मीरा कॉलोनी भिण्ड स्थित निज निवास पर आयोजित की गई। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, विधानसभा संयोजक व पूर्व मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र पालीवाल, सरायाघार के मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह भदौरिया, फूप के मण्डल अध्यक्ष योगेश शर्मा, सुरपुरा मण्डल अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह भदौरिया मोनू, जवासा मण्डल अध्यक्ष राजकुमार गुर्जर, अटेर मण्डल अध्यक्ष संतोष…
– प्रधानमंत्री मन की बात सभी बूथों पर कार्यकर्ता स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम को संपन्न कराएं : नरवरिया – प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात जिले के 1480 बूथ पर सुनी जाएगी भिण्ड, 22 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के को मन बात कार्यक्रम के निमित्त भारतीय जनता पार्टी वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। जिसमें पार्टी के चंबल संभाग प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव एवं जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने मण्डल अध्यक्षों के साथ आयोजित करते हुए आगामी संगठनत्मक कार्यक्रमों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री मोदी के 25 जनवरी को मन की बात कार्यक्रम को अंतिम समाज तक पहुंचाने के लिए…
– विकसित भारत की ओर एक और कदम भारत सरकार की अटल पेंशन योजना लोग बनेगी आत्मनिर्भर – भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त भिण्ड, 22 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयोजित की गई केन्द्रीय कैबिनेट बैठक में अटल पेंशन योजना के निमित्त दिए ऐतिहासिक निर्णय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय कैबिनेट का यह महत्वपूर्ण फैसला विकसित भारत की ओर एक और कदम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल…

