भिण्ड, 24 जनवरी। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में बसंत पंचमी के पावन अवसर और सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य डॉ. श्यामजी निगम के मार्गदर्शन में किया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पण और माल्यार्पण कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया गया।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. श्यामजी निगम ने सभी विद्यार्थियों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दीं और कहा कि सभी विद्यार्थियों पर मां सरस्वती की सदैव कृपा बनी रहे। मां सभी विद्यार्थियों को सुभाशीष और ज्ञान प्रदान करें और सभी विद्यार्थी अपने-अपने विषयों में ज्ञान प्राप्त कर आगे उन्नति करें। स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. मोहित कुमार दुबे ने कहा कि यह ऋतुराज बसंत के आगमन, प्रकृति में संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा के संचार का प्रतीक है, इस दौरान मौसम न अधिक गर्म न अधिक ठंडा होता है, जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से नई शुरुआत (ज्ञानार्जन) के लिए ऊर्जा मिलती है और पीला रंग डिप्रेशन कम कर एकाग्रता बढ़ाता है, जो विद्यारंभ संस्कार और रचनात्मक कार्यों के लिए उपयुक्त समय है, क्योंकि प्रकृति भी नई फसल और फूलों के रूप में सृजन करती है।
सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर स्वामी जी की प्रेरणादायक बातों को विद्यार्थियों के साथ साझा किया और साथ ही प्रश्न मंच के जरिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण संघर्षों को प्रश्न मंच पीपीटी के माध्यम से विद्यार्थियों के साथ साझा किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों से प्रश्न पूछे गए, जिनका विद्यार्थियों ने सहेजता के साथ उत्तर दिया, प्रश्नों में जटिलता होने पर मोहित कुमार दुबे ने उन प्रश्नों को समझाते हुए विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर प्रो. अभिषेक यादव, डॉ. आशीष गुप्ता, डॉ. आभाष अस्थाना, डॉ. हेमंत दुबे, डॉ. अनिता बंसल, डॉ. सुरभि बाथम, बीके मित्तल, महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


