भिण्ड, 24 जनवरी। जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण द्वारा गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) में मतदाताओं के नाम काटने में हो रही धांधली, लहार में महिला जनपद अध्यक्ष कार्यालय में भाजपा विधायक द्वारा ताला डालने एवं अनुसूचित जाति की लहार नगर पालिका अध्यक्ष कार्यालय में भाजपा विधायक के अनावश्यक हस्तक्षेप करके लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं, भाजपा जनता द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधियों को परेशान करके संबिधान खत्म करना चाहती है, इसी के विरोध में 26 जनवरी को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक टिकासरा के सामने भारौली तिराहा भिएड पर धरना देगी।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में संतोष त्रिपाठी ने बताया कि धरना के कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह एवं मप्र विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, गोहद विधायक केशव देसाई, जिला कांग्रेस शहर के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी, ग्रामीण अध्यक्ष रामशेष बघेल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। धरना कार्यक्रम में विधायक, पूर्व विधायक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्तागण, समस्त ब्लॉक अध्यक्षगण, पदाधिकारी, कार्यकर्तागण, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, पार्षदगण एवं पार्षद प्रत्याशी (2022), किसान कांग्रेस, पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति मोर्चा, विधि प्रकोष्ठ, विद्युत प्रकोष्ठ, बूथ और प्रबंधन प्रकोष्ठ, वन और पर्यावरण प्रकोष्ठ, खेल प्रकोष्ठ, आईटी सेल, धर्म और उत्सव प्रकोष्ठ, सदभावना और कौमी एकता प्रकोष्ठ, उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्षगण, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में शामिल होंगे।
ग्रामीण जिला कांग्रेस स्वतंत्रता दिवस पर नवीन जिला कार्यालय पर करेगी झंडा वंदन
भिण्ड। जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के सुअवसर पर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी अपने नवीन जिला कांग्रेस कार्यालय भारौली तिराहा तक्षशिला गार्डन के सामने पूर्वा मांगलिक भवन के बगल से दर्पण कॉलोनी भिण्ड में सुबह 9 बजे ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ध्वजारोहण करेंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस के विधायकगण, पूर्व विधायक, लोकसभा एवं विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, सभी मोर्चा, विभाग एवं प्रकोष्ठों, ब्लॉकों के अध्यक्ष व पदाधिकारी एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समय पर उपस्थित होने की अपील की गई है।


