- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 24 जनवरी.मनीष दुबे। नगर पालिका परिषद, भारतीय साहित्य सदन एवं संगमन साहित्य सभा के संयुक्त तत्वावधान में निराला जयंती पर प्रतिमा पंचामृत स्नान, कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह स्थानीय मेला परिसर में स्थित निराला रंग विहार में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय साहित्य सदन के अध्यक्ष दशरथ सिंह कुशवाह, संचालन कवि अंजुम मनोहर अध्यक्ष संगमन साहित्य सभा एवं संयोजन सुमेर सिंह कुशवाह ने किया। नगर पालिका परिषद के पार्षद शैलेन्द्र रितौरिया, रामअवतार सिंह एवं मुख्य नपा अधिकारी यशवंत वर्मा ने…
– शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित भिण्ड, 24 जनवरी.मनीष दुबे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान शिक्षा की गुणवत्ता सुधार एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने सबसे पहले अपार आईडी रजिस्ट्रेशन के स्टेटस की बारीकी से जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्कूलों में उत्कृष्ट शिक्षा एवं बेहतर वातावरण…
– पुलिस परेड ग्राउण्ड में गणतंत्र दिवस की फाइनल रिहर्सल आयोजित भिण्ड, 24 जनवरी। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन परेड ग्राउंड भिण्ड में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की फाइनल रिहर्सल सुबह 9 बजे आयोजित की गई। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक ने मंच पर पहुंचकर सबसे पहले परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन बजाई गई और मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय एवं एएसपी संजीव पाठक द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। परेड का नेतृत्व परेड कमाण्डर सूबेदार आदित्य मिश्रा एवं टूआईसी सूबेदार…
– लीकेज लाइनों के चलते सप्लाई हो रहा गंदा पानी भिण्ड, 24 जनवरी। शहर में आरओ वाटर की सप्लाई का टेंडर लिए बैठी टाटा कंपनी ने यह व्यवस्था भगवान भरोसे छोड़ दी है। यही वजह है कि जगह जगह पाइप लाइनों में लीकेज हैं, तो कहीं फूटी पड़ी लाइनें दुरुस्त नहीं की जा सकी हैं। कई इलाकों में लीकेज के चलते सीवर का पानी आ रहा है। पहले पुरानी पाइप लाइनों के लीकेज के चलते सीवर का पानी सप्लाई होता था, तो अधिकारी लाइनों के पुराने होने का हवाला देकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेते थे, लेकिन अब जब आरओ…
भिण्ड, 24 जनवरी। वन विभाग एवं मप्र इको पर्यटन विकास बोर्ड की संयुक्त पहल अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन वन चौकी मौ परिसर में किया गया। वनों, वन्य जीवों तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए शिक्षण एवं जागरूकता के लिहाज से अनुभूति कार्यक्रम एक सफल प्रयास रहा है। इस वर्ष भी वन विभाग की ओर से पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मौ से 120 से अधिक बालिकाओं को वन क्षेत्रों का भ्रमण कराया गया तथा उन्हें कई रोचक जानकारियां दी गईं। इस कार्यक्रम में वन विभाग की ओर से मास्टर ट्रेनर के अलावा उप वनमंडल अधिकारी बहादुर सिंह गौड़, वन परिक्षेत्र…
भिण्ड, 24 जनवरी। मेहगांव नगर के सामाजिक युवाओं ने स्व. रामजीलाल चौधरी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें युवाओं द्वारा मेहगांव नगर के शासकीय अस्पताल में मरीजों को फल वितरण कर मौ रोड स्थित चौधरी रामजीलाल मार्केट पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें स्व. चौधरी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके सामाजिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए युवा समाजसेवी मनीष शिवहरे ने बताया कि स्व. चौधरी का जीवन एक सामाजिक एवं जन समर्पित जीवन था, उन्होंने हर वर्ग के व्यक्तियों के प्रति कल्याणरित सेवा समर्पित की। इसी समाजसेवा के चलते उन्होंने अपने जीवित काल में सिंचाई अध्यक्ष, मार्केटिंग अध्यक्ष…
भिण्ड, 24 जनवरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आलमपुर इकाई द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस एवं गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को नगर के प्रमुख मार्गों पर विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई है। जिसमें विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं सहित स्कूली बच्चें एवं नगर के नवयुवक शामिल हुए। तिरंगा यात्रा शुरू होने से पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता, स्कूली बच्चें एवं नगर के नवयुवक शा. उमावि प्रांगण में एकत्रित हुए जहां पर मंचासीन मुख्य वक्ता संगठन के प्रदेश सहमंत्री सत्यदित्य सिंह तोमर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आलमपुर इकाई के नगर अध्यक्ष शिवम सिंह कौरव, नगर मंत्री युवराज सिंह कौरव ने…
भिण्ड, 24 जनवरी। नगर परिषद आलमपुर के वार्ड क्र.13 से पार्षद पद पर निर्वाचित हुई कांग्रेस की पार्षद कविता/ अवधेश सिंह (लालू राठौड़) का शनिवार को नगर परिषद के सभागार में सपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर नगर परिषद कर्मचारी सचिन भदौरिया ने कहा कि अभी हाल ही में निर्वाचन आयोग द्वारा नगर परिषद के वार्ड क्र.13 में पार्षद पद हेतु चुनाव कराया गया था। जिसमें कांग्रेस से कविता राठौड़ विजयी हुई थी। आज उनका सपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके पश्चात सपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर…
गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा भागवत कथा शुभारंभ भिण्ड, 24 जनवरी। दबोह क्षेत्र के ग्राम अमाहा में स्थित शक्तिपीठ जगत जननी मां रणकोशला देवी मां के जन्मोत्सव के उपलक्ष में शनिवार से श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन समस्त क्षेत्रवासियों, धर्मप्रेमियों के जन सहयोग किया जा रहा है। शनिवार को हर्षोल्लास गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। जो सुबह 11 बजे माता मन्दिर से प्रारंभ होकर वीर भूमि सिरसागढ़ पहूज नदी पहुंची, जहां विद्वान पंडितों द्वारा विधि विधान से मंत्रोचारण पूजन अर्चन कर कलशों में जल भरकर बड़ी संख्या में माता बहिनें अपने सिर पर…
भिण्ड, 24 जनवरी.मनीष दुबे। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी के उपलक्ष्य में शुक्रवार कलेक्टर कार्यालय भिण्ड परिसर में सुबह 11 बजे मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई। इसका उद्देश्य सभी लोकतांत्रित परम्पराओं को अक्षुण्ण बनाए रखने और मताधिकार का प्रयोग करने के प्रति प्रोत्साहित करना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी किरोड़ीलाल मीणा ने उपस्थित सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों को ‘हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक…

